- विज्ञापन (Article Top Ad) -
बिलासपुर , 22 मार्च [ विशाल सूद ] ! जिला बिलासपुर के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के गांव निचली दख्यूत में गोली लगने का मामला सामने आया है। यह गोली हादसे में 61 वर्षीय महिला गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव दख्यूत निवासी अभिषेक उर्फ लक्की (40) पुत्र अजय कुमार अपने घर के पास जंगल से पैदल जा रहा था। इस दौरान उसके पास एक भरी हुई दोनाली बंदूक थी। रास्ते में झाड़ियों और बेलों के कारण वह अचानक गिर पड़ा, जिससे बंदूक से फायर हो गया। इस हादसे में पास ही मौजूद 61 वर्षीय महिला को गोली के छर्रे लग गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल महिला को घुमारवीं रेनबो अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला का ऑपरेशन किया गया और गोली के छर्रे निकाले गए। महिला अस्पताल में हैं तथा हालत स्थिर बनी हुई है। बिलासपुर पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
बिलासपुर , 22 मार्च [ विशाल सूद ] ! जिला बिलासपुर के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के गांव निचली दख्यूत में गोली लगने का मामला सामने आया है। यह गोली हादसे में 61 वर्षीय महिला गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव दख्यूत निवासी अभिषेक उर्फ लक्की (40) पुत्र अजय कुमार अपने घर के पास जंगल से पैदल जा रहा था। इस दौरान उसके पास एक भरी हुई दोनाली बंदूक थी। रास्ते में झाड़ियों और बेलों के कारण वह अचानक गिर पड़ा, जिससे बंदूक से फायर हो गया।
इस हादसे में पास ही मौजूद 61 वर्षीय महिला को गोली के छर्रे लग गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल महिला को घुमारवीं रेनबो अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला का ऑपरेशन किया गया और गोली के छर्रे निकाले गए। महिला अस्पताल में हैं तथा हालत स्थिर बनी हुई है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
बिलासपुर पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -