
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
बिलासपुर , 14 मई [ राकेश शर्मा ] ! सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में होना बेहद जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत पिछले 10 वर्षों से विकसित राष्ट्र बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। पूरे देश को अपना परिवार मानने वाले मोदी देशवासियों को विकसित भारत का तोहफा देना चाहते हैं। इसके विपरीत कांग्रेस और उसके सहयोगी दल देश को विकास से विनाश की ओर धकेलना चाहते हैं। देश हित की बात करने के बजाए वे दुश्मन देशों का स्तुतिगान कर रहे हैं। देश की जनता इन लोगों को चुनाव में सबक सिखाएगी। अपने सहयोगी दलों के साथ 400 से अधिक सीटें जीतकर भाजपा एक बार फिर से नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सरकार बनाएगी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनसंपर्क अभियान के तहत मंगलवार को सदर विधानसभा क्षेत्र की कुहमझवाड़ व ननावां पंचायतों में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में त्रिलोक जमवाल ने कहा कि चुनावी बेला में बड़ी-बड़ी डींगें हांकने वाली कांग्रेस असल में विकास और आम जनता की विरोधी है। भाजपा सरकार के समय हरलोग में उप तहसील, कुठेड़ा में जल शक्ति विभाग का सब-डिविजन, जबल्याणा में हेल्थ सब-सेंटर तथा बरमाणा में पीएचसी खोले गए थे। इससे हजारों लोगों को बड़ी सुविधा मिली थी, लेकिन कांग्रेस ने सत्ता में आते ही इन संस्थानों को डिनोटिफाई कर दिया। कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनाव में दी गई 10 गारंटियों में से एक भी पूरी नहीं हो पाई है। त्रिलोक जमवाल ने कहा कि सुक्खू सरकार की तानाशाही से दुखी होकर कांग्रेस के कई विधायकों को पार्टी छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा था। अब चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री समेत कांगे्रस के अन्य नेता इन पूर्व विधायकों को कोसने और उन्हें धमकियां देने तक सीमित हैं। भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है, लेकिन कांग्रेस के पास गिनाने लायक एक भी उपलब्धि नहीं है। इसी वजह से वह अनाप-शनाप बयानबाजी करके सुर्खियों में बने रहना चाहती है। इससे उसे सुर्खियां तो मिल सकती हैं, लेकिन लोगों के वोट नहीं मिलेंगे। हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर लगातार पांचवीं बार चुनाव जीतकर नया रिकाॅर्ड बनाएंगे। इन कार्यक्रमों के दौरान पंडित माधोराम, सुरेंद्र व राजेंद्र गौतम समेत कई लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। त्रिलोक जमवाल ने भाजपा का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।
बिलासपुर , 14 मई [ राकेश शर्मा ] ! सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में होना बेहद जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत पिछले 10 वर्षों से विकसित राष्ट्र बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
पूरे देश को अपना परिवार मानने वाले मोदी देशवासियों को विकसित भारत का तोहफा देना चाहते हैं। इसके विपरीत कांग्रेस और उसके सहयोगी दल देश को विकास से विनाश की ओर धकेलना चाहते हैं। देश हित की बात करने के बजाए वे दुश्मन देशों का स्तुतिगान कर रहे हैं। देश की जनता इन लोगों को चुनाव में सबक सिखाएगी।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
अपने सहयोगी दलों के साथ 400 से अधिक सीटें जीतकर भाजपा एक बार फिर से नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सरकार बनाएगी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनसंपर्क अभियान के तहत मंगलवार को सदर विधानसभा क्षेत्र की कुहमझवाड़ व ननावां पंचायतों में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में त्रिलोक जमवाल ने कहा कि चुनावी बेला में बड़ी-बड़ी डींगें हांकने वाली कांग्रेस असल में विकास और आम जनता की विरोधी है।
भाजपा सरकार के समय हरलोग में उप तहसील, कुठेड़ा में जल शक्ति विभाग का सब-डिविजन, जबल्याणा में हेल्थ सब-सेंटर तथा बरमाणा में पीएचसी खोले गए थे। इससे हजारों लोगों को बड़ी सुविधा मिली थी, लेकिन कांग्रेस ने सत्ता में आते ही इन संस्थानों को डिनोटिफाई कर दिया। कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनाव में दी गई 10 गारंटियों में से एक भी पूरी नहीं हो पाई है।
त्रिलोक जमवाल ने कहा कि सुक्खू सरकार की तानाशाही से दुखी होकर कांग्रेस के कई विधायकों को पार्टी छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा था। अब चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री समेत कांगे्रस के अन्य नेता इन पूर्व विधायकों को कोसने और उन्हें धमकियां देने तक सीमित हैं।
भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है, लेकिन कांग्रेस के पास गिनाने लायक एक भी उपलब्धि नहीं है। इसी वजह से वह अनाप-शनाप बयानबाजी करके सुर्खियों में बने रहना चाहती है। इससे उसे सुर्खियां तो मिल सकती हैं, लेकिन लोगों के वोट नहीं मिलेंगे। हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर लगातार पांचवीं बार चुनाव जीतकर नया रिकाॅर्ड बनाएंगे।
इन कार्यक्रमों के दौरान पंडित माधोराम, सुरेंद्र व राजेंद्र गौतम समेत कई लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। त्रिलोक जमवाल ने भाजपा का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -