
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
बिलासपुर ! 4 जून [ राकेश शर्मा ] !झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने हिमाचल में लोकसभा की चारों सीटों पर भाजपा की जीत को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भाजपा ने जीत की हैट्रिक के साथ इतिहास रचा है। इसके लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ ही पार्टी के चारों प्रत्याशी बधाई के पात्र हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए भी लगातार बढ़त बनाए हुए है। मोदी लगातार तीसरी बार देश की कमान संभालकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प पूरा करेंगे। मंगलवार को चुनाव परिणाम आने के बाद झंडूता भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा के दौरान जीतराम कटवाल ने कहा कि हिमाचल में भाजपा ने लगातार तीसरी बार लोकसभा की चारों सीटें जीतकर क्लीन स्वीप किया है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने छल-कपट की राजनीति करते हुए कई तरह के हथकंडे अपनाए, लेकिन झूठी गारंटियों जैसे उसके हर पैंतरे को बखूबी पहचान चुकी प्रबुद्ध जनता के आगे उसकी एक नहीं चली। हमीरपुर से अनुराग ठाकुर जहां लगातार पांचवीं बार चुनाव जीते, वहीं शिमला में सुरेश कश्यप ने लगातार दूसरी बार भगवा परचम लहराया है। इसी तरह कांगड़ा से राजीव भारद्वाज और मंडी से कंगना रणौत ने कांग्रेस के मंसूबों पर पानी फेरा है। हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को झंडूता विधानसभा क्षेत्र से 12,912 वोटों की बढ़त मिली है। वोट प्रतिशतता के लिहाज से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में भाजपा को सबसे अधिक बढ़त झंडूता में ही मिली है। इसके लिए पार्टी के कर्मठ व निष्ठावान कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। यह इस क्षेत्र में हो रहे चहंुमुखी विकास पर जनता के विश्वास की मुहर भी है। बैठक में सलवाड़ पंचायत प्रधान कांशीराम ने कहा कि विधायक जीतराम कटवाल की गृह पंचायत झंडूता से अनुराग ठाकुर को 462, जबकि उनके पोलिंग बूथ से 181 वोटों की बढ़त मिली है। इसके विपरीत पिछले विधानसभा चुनाव में झंडूता के कांग्रेस प्रत्याशी अपनी गृह पंचायत तो दूर, अपने बूथ से भी पार्टी प्रत्याशी को बढ़त नहीं दिला पाए। उनके बूथ से भाजपा को 27 और पंचायत से 157 वोटों की बढ़त मिली है। यह इस बात का प्रमाण है कि विधायक जीतराम कटवाल ने अपनी कार्यशैली से लोगों के दिलों में जगह बनाई है।
बिलासपुर ! 4 जून [ राकेश शर्मा ] !झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने हिमाचल में लोकसभा की चारों सीटों पर भाजपा की जीत को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भाजपा ने जीत की हैट्रिक के साथ इतिहास रचा है।
इसके लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ ही पार्टी के चारों प्रत्याशी बधाई के पात्र हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए भी लगातार बढ़त बनाए हुए है। मोदी लगातार तीसरी बार देश की कमान संभालकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प पूरा करेंगे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
मंगलवार को चुनाव परिणाम आने के बाद झंडूता भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा के दौरान जीतराम कटवाल ने कहा कि हिमाचल में भाजपा ने लगातार तीसरी बार लोकसभा की चारों सीटें जीतकर क्लीन स्वीप किया है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने छल-कपट की राजनीति करते हुए कई तरह के हथकंडे अपनाए, लेकिन झूठी गारंटियों जैसे उसके हर पैंतरे को बखूबी पहचान चुकी प्रबुद्ध जनता के आगे उसकी एक नहीं चली।
हमीरपुर से अनुराग ठाकुर जहां लगातार पांचवीं बार चुनाव जीते, वहीं शिमला में सुरेश कश्यप ने लगातार दूसरी बार भगवा परचम लहराया है। इसी तरह कांगड़ा से राजीव भारद्वाज और मंडी से कंगना रणौत ने कांग्रेस के मंसूबों पर पानी फेरा है। हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को झंडूता विधानसभा क्षेत्र से 12,912 वोटों की बढ़त मिली है।
वोट प्रतिशतता के लिहाज से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में भाजपा को सबसे अधिक बढ़त झंडूता में ही मिली है। इसके लिए पार्टी के कर्मठ व निष्ठावान कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। यह इस क्षेत्र में हो रहे चहंुमुखी विकास पर जनता के विश्वास की मुहर भी है।
बैठक में सलवाड़ पंचायत प्रधान कांशीराम ने कहा कि विधायक जीतराम कटवाल की गृह पंचायत झंडूता से अनुराग ठाकुर को 462, जबकि उनके पोलिंग बूथ से 181 वोटों की बढ़त मिली है। इसके विपरीत पिछले विधानसभा चुनाव में झंडूता के कांग्रेस प्रत्याशी अपनी गृह पंचायत तो दूर, अपने बूथ से भी पार्टी प्रत्याशी को बढ़त नहीं दिला पाए। उनके बूथ से भाजपा को 27 और पंचायत से 157 वोटों की बढ़त मिली है। यह इस बात का प्रमाण है कि विधायक जीतराम कटवाल ने अपनी कार्यशैली से लोगों के दिलों में जगह बनाई है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -