
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
बिलासपुर ! 9 मई [ राकेश शर्मा ] !घुमारवीं भाजपा ने वीरवार से बूथ संपर्क अभियान का श्रीगणेश किया। पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कोट बूथ से इस अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत पूर्व मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर केंद्र की भाजपा सरकार की कल्याणकारी नीतियों व उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये गये विकास कार्यों से जनता को अवगत करवाया। इस दौरान उनके साथ मंडल महामंत्री पंकज चंदेल, एसटी मोर्चा अध्यक्ष प्रताप राव, मंडल सचिव शेर सिंह, शीतला, रवींद्र कुमार, अश्वनी कतना, रणजीत कुमार, अमर नाथ शर्मा, विनोत कतना व विस्तारक ईश्वर ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है, वहीं कांग्रेस और उसके सहयोगी दल लोगों की संपत्ति छीनना चाहते हैं। प्रधानमंत्री के लिए देश सर्वोपरि है, जबकि विपक्षी दल लोगों की खून.पसीने की कमाई पर कब्जा करके अपनी जेबें भरने के लिए सत्ता हथियाना चाहते हैं। इसके लिए वे तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को विजयी बनाकर प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने में अपना योगदान दें। गर्ग ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर काम किया है। सबका साथ.सबका विकास के मूलमंत्र पर काम करते हुए केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, जनधन, किसान सम्मान निधि, विश्वकर्मा तथा प्रधानमंत्री आवास समेत कई महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की हैं। इससे करोड़ों लोग लाभांवित हो रहे हैं। महिलाओं के लिए विधानसभा और लोकसभा में 33 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया गया है। प्रधानमंत्री का मानना है कि महिलाओं, किसानों, मजदूरों और युवाओं की कोई जाति नहीं होती। इसी के मद्देनजर भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में इन चार वर्गों पर विशेष ध्यान दिया है।
बिलासपुर ! 9 मई [ राकेश शर्मा ] !घुमारवीं भाजपा ने वीरवार से बूथ संपर्क अभियान का श्रीगणेश किया। पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कोट बूथ से इस अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत पूर्व मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर केंद्र की भाजपा सरकार की कल्याणकारी नीतियों व उपलब्धियों की जानकारी दी।
इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये गये विकास कार्यों से जनता को अवगत करवाया। इस दौरान उनके साथ मंडल महामंत्री पंकज चंदेल, एसटी मोर्चा अध्यक्ष प्रताप राव, मंडल सचिव शेर सिंह, शीतला, रवींद्र कुमार, अश्वनी कतना, रणजीत कुमार, अमर नाथ शर्मा, विनोत कतना व विस्तारक ईश्वर ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है, वहीं कांग्रेस और उसके सहयोगी दल लोगों की संपत्ति छीनना चाहते हैं। प्रधानमंत्री के लिए देश सर्वोपरि है, जबकि विपक्षी दल लोगों की खून.पसीने की कमाई पर कब्जा करके अपनी जेबें भरने के लिए सत्ता हथियाना चाहते हैं।
इसके लिए वे तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को विजयी बनाकर प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने में अपना योगदान दें।
गर्ग ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर काम किया है। सबका साथ.सबका विकास के मूलमंत्र पर काम करते हुए केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, जनधन, किसान सम्मान निधि, विश्वकर्मा तथा प्रधानमंत्री आवास समेत कई महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की हैं। इससे करोड़ों लोग लाभांवित हो रहे हैं।
महिलाओं के लिए विधानसभा और लोकसभा में 33 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया गया है। प्रधानमंत्री का मानना है कि महिलाओं, किसानों, मजदूरों और युवाओं की कोई जाति नहीं होती। इसी के मद्देनजर भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में इन चार वर्गों पर विशेष ध्यान दिया है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -