- विज्ञापन (Article Top Ad) -
भरमौर , 15 अप्रैल [ के एस प्रेमी ] ! जनजातीय उपमंडल भरमौर के अंतर्गत पड़ने वाले कार्तिकेय स्वामी मंदिर, महाकाली गिरडासनी, शिव शक्ति मंदिर के कपाट 134 दिन के बाद खोल दिए गए। कपाट खोलने से पहले मंदिर के बाहर पुजारियों ने हवन यज्ञ किया, इसके बाद कपाट खोले गए। कपाट खुलने के बाद सबसे पहले मंदिर में पुजारियों ने प्रवेश किया। पुजारियों ने गर्भ गृह में जाकर सर्वप्रथम सबसे पहले कार्तिक स्वामी, की मूर्ति को स्नान करवाया इसके बाद मूर्ति को नए वस्त्र पहनाए गए। वहीं महाकाली मंदिर गिरडासनी में भी पूजा अर्चना के बाद मां को श्रंगार करवाया गया। फिर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना का कार्य आरंभ किया। इस मौके पर हजारों के हिसाब से श्रद्धालुओं ने माथा टेका। सारी घाटी कार्तिकेय स्वामी, महाकाली के जयकारे से गुंजायमान हो गई। कार्तिकेय स्वामी के पुजारी मचलू राम ने बताया कि 134 दिनों के बाद मंदिर के कपाट खोले गए हैं। उन्होंने बताया कि यहां देश विदेश से भी लोग दर्शन करने आते हैं और कार्तिक स्वामी उनकी मनोकामना पूरी करते हैं। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
भरमौर , 15 अप्रैल [ के एस प्रेमी ] ! जनजातीय उपमंडल भरमौर के अंतर्गत पड़ने वाले कार्तिकेय स्वामी मंदिर, महाकाली गिरडासनी, शिव शक्ति मंदिर के कपाट 134 दिन के बाद खोल दिए गए। कपाट खोलने से पहले मंदिर के बाहर पुजारियों ने हवन यज्ञ किया, इसके बाद कपाट खोले गए।
कपाट खुलने के बाद सबसे पहले मंदिर में पुजारियों ने प्रवेश किया। पुजारियों ने गर्भ गृह में जाकर सर्वप्रथम सबसे पहले कार्तिक स्वामी, की मूर्ति को स्नान करवाया इसके बाद मूर्ति को नए वस्त्र पहनाए गए। वहीं महाकाली मंदिर गिरडासनी में भी पूजा अर्चना के बाद मां को श्रंगार करवाया गया। फिर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना का कार्य आरंभ किया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इस मौके पर हजारों के हिसाब से श्रद्धालुओं ने माथा टेका। सारी घाटी कार्तिकेय स्वामी, महाकाली के जयकारे से गुंजायमान हो गई। कार्तिकेय स्वामी के पुजारी मचलू राम ने बताया कि 134 दिनों के बाद मंदिर के कपाट खोले गए हैं। उन्होंने बताया कि यहां देश विदेश से भी लोग दर्शन करने आते हैं और कार्तिक स्वामी उनकी मनोकामना पूरी करते हैं।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -