- विज्ञापन (Article Top Ad) -
भरमौर , 10 अप्रैल [ के एस प्रेमी ] ! असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा के आग्रह और राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित राज की संतुति पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा सांसद रानी प्रतिभा सिंह द्वारा असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस की प्रदेश व जिला कार्यकारिणी को अमित पाल महासचिव व राजनैतिक सचिव के पत्र संख्या 016/2023 द्वारा घोषित कर दिया गया है, जिसमें जिला चम्बा से अनूप कुमार ठाकुर को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। गौरतलब है कि भरमौर विधानसभा क्षेत्र की कूंर पंचायत के निवासी अनूप ठाकुर इससे पहले हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में भरमौर विधानसभा क्षेत्र से संयोजक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अतिरिक्त वर्तमान में वे हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में जिला चम्बा से जिला संयोजक एवं हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस में विधानसभा क्षेत्र भरमौर से महासचिव के रूप में पदभार संभाले हुए हैं। इसके साथ-साथ अब कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस जिला चम्बा का अध्यक्ष बनाकर उनके कंधों पर नई जिम्मेदारी सौंपी है। उपरोक्त नियुक्ति के लिए अनूप ठाकुर ने असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित राज, प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा सांसद प्रतिभा सिंह, पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रवक्ता अमित भरमौरी का आभार जताया है और विश्वास दिलाया कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों व कर्मचारियों के हितों के लिए वे दिन-रात एक करेंगे। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
भरमौर , 10 अप्रैल [ के एस प्रेमी ] ! असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा के आग्रह और राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित राज की संतुति पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा सांसद रानी प्रतिभा सिंह द्वारा असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस की प्रदेश व जिला कार्यकारिणी को अमित पाल महासचिव व राजनैतिक सचिव के पत्र संख्या 016/2023 द्वारा घोषित कर दिया गया है, जिसमें जिला चम्बा से अनूप कुमार ठाकुर को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
गौरतलब है कि भरमौर विधानसभा क्षेत्र की कूंर पंचायत के निवासी अनूप ठाकुर इससे पहले हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में भरमौर विधानसभा क्षेत्र से संयोजक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अतिरिक्त वर्तमान में वे हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में जिला चम्बा से जिला संयोजक एवं हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस में विधानसभा क्षेत्र भरमौर से महासचिव के रूप में पदभार संभाले हुए हैं। इसके साथ-साथ अब कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस जिला चम्बा का अध्यक्ष बनाकर उनके कंधों पर नई जिम्मेदारी सौंपी है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उपरोक्त नियुक्ति के लिए अनूप ठाकुर ने असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित राज, प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा सांसद प्रतिभा सिंह, पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रवक्ता अमित भरमौरी का आभार जताया है और विश्वास दिलाया कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों व कर्मचारियों के हितों के लिए वे दिन-रात एक करेंगे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -