- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला, 17 सितंबर [ विशाल सूद ] ! हिमाचल विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस किसान का विस्तार किया है। किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सोहन वर्मा ने प्रदेश और जिला ब्लॉक कार्यकरणी का गठन किया गया ओर जिला और ब्लॉक स्तर जल्द कार्यकारणी के गठन के निर्देश दिए है। साथ ही किसान बागवानों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने को कहा है। शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सोहन वर्मा और प्रवक्ता रविन्द्र सिंह कंवर ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर निशाना साधा ओर कहा कि प्रदेश में किसान बागवान को जो दुर्दशा है उसका कारण भाजपा सरकार की नीतियां जिम्मेवार है। प्रदेश में इन दिनों सेब सीजन जोरो पर है बागवानों को शुरू में अच्छे दाम मिल रहे थे लेकिन अडानी ग्रुप के एंट्री होते ही सेब के दामो में काफी कमी आई है। अडानी मनमर्जी से सेब के दाम तह करता है और सरकार भी इसमे कोई हस्तक्षेप नही कर रही है जिसका खामयाजा बागवानों को भुगतना पड़ रहा है। इन दिनों काफी कम दाम बागवानों को मिल रहे है। इसके साथ ही सरकार ने कार्टन पर जीएसटी बड़ा कर बागवानों की मुश्किलें बढ़ा दी है इसके खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा का गठन किया है और सचिवालय के घेराव के साथ ही अडानी के स्टोर के बाहर प्रदर्शन भी किये गए जिसमे कांग्रेस के लोग भी शमिल है। प्रदेश के किसान बागवानों के हितों के लिए किसान कांग्रेस आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन करने से भी पीछे नही हटेगी। उन्होंने कहा कि किसान कांग्रेस प्रदेश में किसान बागवानों की आवाज उठाने का काम करेगी। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही फसलों के समर्थन मूल्य तह करने के साथ ही सेब बागवानों की सहमति से मूल्य तह किये जाएंगे । कांग्रेस द्वारा चुनावों को लेकर दस गारंटी दी है जिसमे बागवानों के सेब मूल्य तह करने की घोषणा की है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -