- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ! आप के पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, बोले आप में घुट रहा था दम ! शिमला ! चुनावी वर्ष में नेताओं की दलबदलने की क्वायद भी तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने भाजपा और आप पार्टी में सेंधमारी करना शुरू कर दिया है। आज शिमला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आम आदमी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष निक्का पटियाल को पार्टी में शामिल करवाया और कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार लोग जुड़ रहे हैं। जो भी कांग्रेस पार्टी में जनता को सेवा के लिए आना चाहता है उसका पार्टी में स्वागत है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान हैं। लोगों का कांग्रेस पार्टी में विश्वास बढ़ा है इसलिए भाजपा और आप पार्टी से लोग छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं जो भी पार्टी में सेवा के लिए आना चाहता है उसका पार्टी स्वागत करती है। कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने भी साफ शब्दों में कह दिया है कि जो आयेगा उसका स्वागत है और जो पार्टी छोड़कर जाना चाहता है वो जल्दी चला जाए। वहीं आप छोड़कर कांग्रेस में आए पूर्व अध्यक्ष निक्का पटियाल ने कहा है आम आदमी पार्टी में उनका दम घुट रहा था इसलिए सांस लेने कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। आम आदमी पार्टी की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। पार्टी पंजाब की तरह दिल्ली से ही हिमाचल प्रदेश में संगठन चलाना चाहती है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -