शिमला ! विधानसभा के साथ लोकसभा चुनाव में भी प्रचंड बहुमत लेगी कांग्रेस ! 

0
948
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ,21 नवंबर [ शिवानी ] ! मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कोऑर्डिनेटर बनाए गए कांग्रेस प्रवक्ता अनिल गोयल ने कहा है कि विधानसभा के साथ लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस प्रचंड बहुमत हासिल करेगी। मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के बाद वापस शिमला लौटे कांग्रेस नेता गोयल ने कहा कि सभी पांच राज्यों में कांग्रेस आगे चल रही है। प्रचार में लोगों का पूरा जन समर्थन मिल रहा है। पांच राज्यों के यह चुनाव अगले लोकसभा चुनाव को देखते हुए भी काफी अहम होने वाले हैं। कांग्रेस पार्टी इन चुनाव में न सिर्फ जीत हासिल करेगी बल्कि अगले लोकसभा चुनाव में भी बहुमत हासिल करेगी। कहा कि भाजपा अपनी जन विरोधी नीतियों के चलते जनता का भरोसा खो चुकी है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

गौरतलब है कि हाल ही में कांग्रेस आलाकमान ने कांग्रेस प्रवक्ता अनिल गोयल को मध्य प्रदेश चुनाव को देखते हुए अहम जिम्मेदारी दी थी। इस जिम्मेदारी के बाद गोयल ने मध्य प्रदेश का एक दौरा भी कर लिया है। चुनावी रणनीति बनाने में माहिर अनिल गोयल प्रदेश राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के मीडिया प्रभारी है। वह सीएम सुखविंदर सिंह के राजनीतिक सलाहकार भी रह चुके हैं। गोयल ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस निरंतर आगे बढ़ रही है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! पहली कैबिनेट बैठक में एक लाख बेरोजगारों को नौकरी  देने पर जबाब दे सरकार : महेंद्र धर्माणी
अगला लेखशिमला ! ई-टैक्सी परिचालन के लिए न्यूनतम 23 वर्ष की आयु आवश्यक, खुद चलानी होगी टैक्सी !