शिमला ! 26 जनवरी को शुरू होगा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान : प्रतिभा सिंह !

0
217
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला , 23 जनवरी [ विशाल सूद ] ! भारत जोड़ो यात्रा के समापन के साथ ही कांग्रेस एक और अभियान शुरू करने जा रही है। 26 जनवरी से पूरे देश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की जाएगी। कांग्रेस के इस कदम को इस साल देश के नौ राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता का विश्वास हासिल करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा अंतिम पढाव में हैं। पिछले आठ साल से देश में मोदी की सरकार है। इस यात्रा के दौरान मोदी कार्यकाल में जो भी देश विरोधी निर्णय हुए उनके बारे में लोगों को बताया जा रहा है। नोटबंदी के परिणाम देश के सामने है। सरकार ने 2 करोड़ रोजगार दिए होते तो 16 करोड़ रोजगार आज तक मिल गए होते। जनता के साथ वादाखिलाफी की गई है। कांग्रेस की आवाज को कहीं भी सुना नही जा रहा। संसद हो या विधानसभा हर जगह उन्हें अनसुना किया गया जिसके बाद यह यात्रा शुरू हुई। 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू होगा यह 26 मार्च तक चलेगा। यह अभियान ब्लॉक स्तर तक ले जाया जाएगा।

प्रदेश की 3226 ग्राम पंचायतो को इसमें कवर किया जाएगा। यह अभियान किन्नौर, लाहुल स्पीति जैसे बर्फ परभावित क्षेत्र में मार्च में चलाया जाएगा।

 

 

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखहिमाचल ! मांडव्य कला मंच के कलाकारों को जनकल्याण सभा के पदाधिकारियों ने किया सम्मानित !
अगला लेखशिमला ! प्रदेश में जल्द खुलेगा सरकारी नौकरी का पिटारा, 15 दिन के भीतर सरकार ने मांगी खाली पदों की रिपोर्ट !