चम्बा ! 30 सितंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी जिलास्तरीय लोकसंगीत प्रतियोगिता !

0
183
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा , 21 सितम्बर ! प्रतिभागी 28 सितम्बर, 2022 तक जिला भाषा अधिकारी कार्यालय रंगमहल या दूरभाष नम्बर 01899-222752 व व्हाट्सएप नंबर 9817575279- 9418121098 तथा ईमेल- [email protected] पर पंजीकरण करवा सकते हैं
भाषा एवं संस्कृति विभाग प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन तथा लोक संगीत को बढ़ावा देने के लिए सतत प्रयासरत है | हिमाचल प्रदेश का लोकसंगीत मेलों, पर्वों, तीज-त्योहारों तथा नृत्यगीतों के माध्यम से विभिन्न लोकवाद्यों के साहचर्य से पनपता रहता है | इसके लय, भाव, नाद आदि के स्वरूप निजी हैं जो अपनी सरसता, मिठास, स्वर-साहित्य, नाद-सौन्दर्य एवं गंभीरता से आद्वितीय हैं तथा इसमें एक सरस प्रवाह है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

हिमाचल सरकार द्वारा लोक संगीत के संरक्षण एवं संवर्द्धन के उद्देश्य से लता मंगेशकर स्मृति राज्य सम्मान के तहत लोकसंगीत जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित करने की नीति बनाई है इसी के अंतर्गत जिला के लोक संगीत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला चम्बा द्वारा 30 सितंबर को प्रात: 10:00 बजे भाषा एवं संस्कृति कार्यालय रंगमहल में “ जिला स्तरीय लोकसंगीत प्रतियोगिता ” का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिला चम्बा से सम्बन्ध रखने वाले सभी कलाकार भाग ले सकते हैं।

यह प्रतियोगिता आयुवर्ग से दो वर्गों में आयोजित होगी | 16 वर्ष तक की आयु के कलाकार कनिष्ठ वर्ग में तथा 16 वर्ष से अधिक आयु के कलाकार वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं | इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को आयु एवं स्थाई निवास के सत्यापन हेतु सम्बन्धित कोई भी प्रमाण पत्र आधार कार्ड आदि की प्रतिलिपि साथ लानी होगी।

इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित होगी – पहली श्रेणी में विशुद्ध लोकसंगीत है जबकि दूसरी श्रेणी में समकालीन व आधुनिकता लिए हुए विलयात्मक लोकसंगीत | विशुद्ध लोकसंगीत की श्रेणी का हिमाचली लोकसंगीत कई विषयों पर आधारित है जिसका मनुष्य के जीवन से गहरा सम्बन्ध है | इन लोकगीतों का विषय सामान्य जीवन से लेकर इतिहास, धर्म, पुराण, प्रेम, वीर गाथाओं, देवस्तुतियों, ऋतुप्रभात और सामजिक बन्धनों, सामजिक उत्सवों आदि से सम्बन्धित है।

हर्ष और वेदना दोनों ही प्रकार की अनुभूति इनमें होती है | विशुद्ध लोक संगीत पर आधारित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों से यह अपेक्षा रहेगी कि वे लोकसंगीत की मौलिकता को प्राथमिकता दें तथा जिस प्रकार लोकसंगीत परम्परागत रूप से गाया या बजाया जाता है उसी रूप में इसे प्रदर्शित करें।

आधुनिकता की दौड़ में हिमाचल के लोक गीत अपनी परम्परा और मौलिकता को भूलते नजर आ रहे है | हिमाचल प्रदेश अपनी समृद्ध संस्कृति से सराबोर है | विलयात्मक लोकसंगीत की श्रेणी में ऐसे लोकसंगीत को रखा जाएगा जिसमें परम्परागत लोकसंगीत के साथ–साथ आधुनिक संगीत का विलय हो | प्रतिभागी 28 सितम्बर, 2022 तक जिला भाषा अधिकारी कार्यालय रंगमहल या दूरभाष नम्बर 01899-222752 व व्हाट्सएप नंबर 9817575279- 9418121098 तथा ईमेल- [email protected] पर पंजीकरण करवा सकते हैं।

प्रत्येक प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी को रूपये 11000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी एवं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा | राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी को रूपये 31000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी | प्रतियोगिता में प्रतिभागी को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता दैनिक भत्ता आदि नहीं दिया जाएगा केवल मात्र विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी |

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! जेम द्वारा शिमला में सेलर संवाद कार्यक्रम का आयोजन !
अगला लेखबिलासपुर ! आश्विन नवरात्र 2022 के सफल आयोजन हेतु बैठक आयोजित !