शिमला ! जनसेवा संघर्ष संस्था द्वारा 101 किलो खीर बना कर लोगों में की गई वितरित !

0
348
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! जनसेवा संघर्ष फाउंडेशन शिमला द्वारा शहर के ढल्ली बस स्टैंड में सावन के महीने में 101 किलो खीर बना कर लोगों में वितरित की गई। जनसेवा संघर्ष फाउंडेशन समाजसेवा के क्षेत्र में एक अग्रणी संस्था के रूप में आगे है। पूरे प्रदेश में सावन के महीने में संस्था द्वारा खीर बना कर लोगों में बांटी गई। साथ ही संस्था पर्यावरण के विषय में भी लोगों को जागरूक कर रही है और संस्था द्वारा पूरे प्रदेश में पेड़ भी लगाए जा रहे है जो हमारे वातावरण को स्वच्छ रखने में सहायक सिद्ध होंगे। जनसेवा संघर्ष फाउंडेशन एक ऐसी संस्था है जो समय समय पर लोगों को जागरूक करती रहती है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

अगर बात करे पेड़ लगाने की तो संस्था द्वारा अभी तक 50,000 से अधिक पेड़ लगाए जा चुके है और गरीब असहाय पीड़ित जरूरतमंद की सहायता के लिए भी संस्था आगे रहती है।

आज के इस खीर वितरण कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक रामानंद ठाकुर, राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप शर्मा, उपाध्यक्ष सुषमा गायत्री, राज्य कार्यकारणी सदस्य ललित शर्मा, शिमला शहर उपाध्यक्ष मोहिंदर ठाकुर, शिमला शहर महिला इकाई अध्यक्ष अंजना शर्मा, उपाध्यक्ष लता शर्मा, अंजना ठाकुर व अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! राष्ट्रीय छात्रवृति योजनाओं के आवेदन की अन्तिम तिथि 31 अक्तूबर !
अगला लेखशिमला ! प्राकृतिक खेती के प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित होगा नौणी विश्वविद्यालय: आर्लेकर !