चम्बा ! आगामी 2022 के चुनावों को लेकर बनाई रणनीति प्रदेश अध्यक्ष आम आदमी पार्टी सुरजीत ठाकुर !

0
418
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तुनूहट्टी फॉरेस्ट रेस्ट हाउस आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने की।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर का चंबा जिला का पहला दौरा था और आज प्रदेश जिला व विधानसभा की कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ 2022 के चुनावो के बारे में रणनीति बनाई गई। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष अपने सुझाव रखे और प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं की बातें सुनने के बाद क्रम बाई क्रम प्रश्नों के जवाब भी दिए कि कैसे 2022 के चुनावों के अंदर आम आदमी पार्टी काम करेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि हिमाचल प्रदेश मैं आम आदमी पार्टी के 9000 से ऊपर पदाधिकारी अभी तक नियुक्त कर दिए गए हैं और बहुत जल्द यह आंकड़ा 3 गुना से ज्यादा कर दिया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने बताया कि अब हर गांव में 11 सदस्यीय कमेटियां का गठन किया जाएगा जिसका काम हिमाचल प्रेदश मैं सुचारू रूप से चल रहा है। हिमाचल प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस अब केजरीवाल की नकल कर आगे बढ़ना चाहती है। जिस केजरीवाल को बीजेपी और कांग्रेस फ्री के नाम से कोसती थे अब हिमाचल की जनता यह दोनों पार्टियां झूठी घोषणाएं दे कर जनता को अब गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जहां जहां पर बीजेपी और कांग्रेस की सरकारें हैं पहले अपनी सरकारों में यह फ्री की योजनाएं लागू करें सब लोग भाजपा और कांग्रेस पर विश्वास करेंगे अन्यथा यह सिर्फ चुनावी स्टंट है।इस मौके पर चम्बा जिला इंचार्ज कुकु भाई ठाकुर व जिला महासचिव सलीम खान व प्रदेश ,जिला ,विधानसभा के पदाधिकारियों ने इस मिटिंग मैं भाग लिया।

आज इस मौके पर द हिम आँचल न्यूज़ चैनल की फॉउंडर आँचल मोंगिया को प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने टोपी पहनाकर आम आदमी पार्टी मैं शामिल होने पर उनका स्वागत व सम्मान किया।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखबिलासपुर ! हिमाचल ने गठन के उपरांत हर क्षेत्र में स्थापित किए नए मील पत्थर: मुख्यमंत्री !
अगला लेखबिलासपुर ! मुख्यमंत्री ने बिलासपुर जिला के झण्डूता में प्रगतिशील हिमाचलः स्थापना के 75 वर्ष समारोह की अध्यक्षता की !