शिमला ! शिमला में आज किसान बागवानों ने हजारों की तादात में पहुंच कर सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया जिसमे आप किसान विंग के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह नॉटी भी कई कर्ताओ के साथ किसानों का समर्थन करने वहां पर पहुंचे।
उन्होंने कहा कि काफी लंबे समय से हिमाचल के किसान अपने हको के लिए सघर्ष कर रहे है। लेकिन केन्द्र और प्रदेश की सरकार इन किसानों और बागवानों के साथ अन्याय कर रही है। जिसके चलते आज सभी संगठनों ने राजनीति से ऊपर उठकर एकजुटता का परिचय दिया है। सभी ने इन किसानों बागवानों का समर्थन देने का फैसला लिया है।
उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा की सरकार प्रदेश से केन्द्र तक अपनी नीतियों को नही बदलती जब तक किसानों और बागवानों को न्याय नही मिलता और सरकार नींद से नही जागती तब तक ये संघर्ष जारी रहेगा।