शिमला ! डॉ वाईएस परमार की 116 वीं जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन !

0
511
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! हिमाचल निर्माता डॉ यशवंत सिंह परमार की आज 116 वीं जयंती है। प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती पर गुरुवार को शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व अन्य नेताओं ने रिज मैदान पर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

इस दौरान शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार का हिमाचल निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। हिमाचल प्रदेश 15 अप्रैल 1948 को अस्तित्व में आया। आज प्रदेश के निर्माण के 75 वर्ष होने पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हिमाचल के निर्माण में वाईएस परमार पंडित पदम देव जैसे नेताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस क्षेत्र को महा पंजाब में मिलाने का केंद्र सरकार का कार्यक्रम था लेकिन बावजूद इसके जब परमार प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तब प्रदेश पूर्ण राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। हिमाचल आज छोटा प्रदेश होने के बावजूद कई बड़े प्रदेशों की तुलना में विकास में आगे है। हिमाचल आज सेब राज्य के रूप में जाना जा रहा है। क़ृषि बागवानी के क्षेत्र में जो विकास हुआ उसकी नींव वाईएस परमार ने रखी। पूरा प्रदेश उनकी जयंती पर आज उन्हें याद कर रहा है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! एसजेवीएन ने मध्य प्रदेश में अपनी पहली फ्लोटिंग सोलर परियोजना के लिए पीपीए हस्ताक्षरि‍त किया !
अगला लेखशिमला ! प्रवीण शर्मा को नाम से जानते थे प्रधानमंत्री मोदी : टंडन !