सिरमौर ! हिन्दू आश्रम नाहन में आयोजित हुआ भापजा का पंच परमेश्वर सम्मेलन !

0
409
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

सिरमौर ! जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है राजनैतिक पार्टियों ने अपने अपने कार्यकर्ताओ के साथ बैठके शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आज भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ नाहन मण्डल ने हिन्दू आश्रम नाहन में पंच परमेश्वर सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में नाहन के विधायक डॉ राजीव बिंदल, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता के अलावा, वार्ड मेंबर्स, पूर्व वार्ड मेंबर के अलावा पंचायत के प्रधान व पूर्व प्रधान मौजूद थे।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

सम्मेलन में भाजपा नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओ से कहा कि भाजपा सरकार की विकासनात्मक गतिविधियों क़ो जन जन तक पहुँचाने के लिए सभी कार्यकर्ता कमर कस ले।वीओ: नाहन के विधायक डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि नाहन विस् क्षेत्र का पंच परमेश्वर सम्मेलन हिन्दू आश्रम नाहन में आयोजित हुआ। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में वार्ड पंच, पूर्व प्रधान, उपप्रधान के अलावा अन्य भाजपा कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन का विषय है कि हर व्यक्ति तक पहुंचना, सरकार की विकास गतिविधि क़ो जन जन पहुँचाना है। बिंदल ने कहा कि 2022 में फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बने इसी संकल्प के साथ यह पंच परमेश्वर कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखकांगड़ा ! ब्लाक कांग्रेस धर्मशाला ने पूर्व मंत्री के जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मनाया !
अगला लेख!! राशिफल 03 अगस्त 2022 बुधवार !!