डलहौजी ! हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने जिला चम्बा के दौरे के दौरान कल रात डलहौजी पहुंचे और सर्किट हाउस डलहौजी में जिला मार्केट कमेटी के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता डी एस ठाकुर की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं और डलहौजी के स्थानीय निवासियों ने मुख्यमंत्री का हार्दिक अभिनंदन और स्वागत किया।
मुख्यमंत्री के साथ हिमाचल विधानसभा के उपाध्यक्ष हंसराज भी थे। डलहौजी के एसडीएम जगन ठाकुर, नगर परिषद डलहौजी की अध्यक्ष रानी शर्मा, उपाध्यक्ष संजीव पठानिया, नगर परिषद डलहौजी के पूर्व अध्यक्ष मनोज चड्ढा और सभी पार्षद उपस्थित थे।
सर्किट हाउस पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री डलहौजी विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक रेणु चड्ढा के निवास स्थान में उनके स्वास्थ्य का पता लेने और शिष्टाचार भेंट करने के लिए विशेष रुप से गए।
इस अवसर पर नगर परिषद डलहौजी की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी पार्षदों ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया है। मुख्यमंत्री के सम्मान में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसका आनंद भी मुख्यमंत्री ने लिया।
मुख्यमंत्री ने डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के बाथरी मैं खंड विकास अधिकारी का दफ्तर खोलने की घोषणा भी की जिसका सभी डलहौजी वासियों ने स्वागत किया और मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।
इसके बाद पत्रकार वार्ता का भी आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के उत्तर भी दिए।