कांगड़ा ! ब्लाक कांग्रेस धर्मशाला ने पूर्व मंत्री के जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मनाया !

0
171
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

कांगड़ा ! ब्लॉक कांग्रेस धर्मशाला द्वारा आज कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम में मंडी लोकसभा की सांसद एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर पीसीसी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के लोग बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि लोग महंगाई से परेशान हैं और भाजपा सरकार द्वारा खाने की वस्तुओं पर भी जीएसटी लगा दिया गया है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

जिससे लोगों में त्राहि-त्राहि मची हुई है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि गरीब लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं की और भी कोई ध्यान नहीं दिया है और आज युवा दर बदर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोग पिछले 5 वर्षों से इन बातों को देख रहे हैं और लोगों ने अब मन बना लिया है कि प्रदेश में भाजपा सरकार को बदलना है और कांग्रेस सरकार को लाना है। पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को इस बात की चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है कि कांग्रेस में कौन मुख्यमंत्री बनेगा ।

उन्होंने कहा कि इसका फैसला कांग्रेस का हाईकमान लेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी और उसके बाद इस पर फैसला लिया जाएगा । उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकाल में कोई उन्नति और तरक्की नहीं हुई है और भाजपा का कार्यकाल दुर्भाग्यपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में जो भी कार्य हो रहे हैं वह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की देन है और भाजपा सरकार उनके किए कार्य का उद्घाटन कर रही है। इस मौके पर उन्होंने लोगों से सुधीर शर्मा को भारी मतों से जिताने और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का आह्वान भी किया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि उनके जन्मदिवस पर हर वर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता था, लेकिन इस बार ब्लॉक कांग्रेस ने इस दिन को विकास दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है । उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं है, बल्कि जो लोग यह देख लेंगे उन्हें खुद ही अनुमान हो जाएगा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश के अंदर सत्ता में वापसी करने जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश हित में यह बदलाव जरूरी है। सुधीर शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार यह पिछले 5 वर्ष गुजरे हैं उसमें प्रदेश पीछे की तरफ गया है और प्रदेश को फिर से आगे विकास की राह पर ले जाना है तो कांग्रेस की सत्ता में वापसी जरूरी है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि कांगड़ा जिला में कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी और आगामी विधानसभा चुनावों में कांगड़ा जिला की 15 की 15 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की विजय होगी। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला की भूमिका आगामी चुनावों में महत्वपूर्ण रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने ही लोगों को वापस लाने में जुटी हुई है, लेकिन उनके स्थापित नेता कांग्रेस पार्टी से जुड़ना चाह रहे हैं। जिससे यह साफ होता है कि भाजपा के नेताओं को भी लगता है कि प्रदेश में बदलाव का माहौल बना हुआ है। इस अवसर पर सुजानपुर के विधायक एवं कांगड़ा चंबा प्रभारी राजेंद्र राणा ने भी जनसभा को संबोधित किया इस मौके पर जिला कांगड़ा के तमाम दिग्गज नेता एवं पूर्व मंत्री एवं विधायक मौजूद रहे।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखबिलासपुर ! गाँव की महिला ने अश्लील हरकतें करने पर पुलिस थाना घुमारवीं में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया !
अगला लेखसिरमौर ! हिन्दू आश्रम नाहन में आयोजित हुआ भापजा का पंच परमेश्वर सम्मेलन !