कुल्लू ! श्रीखंड महादेव के दर्शनों के लिए छड़ी यात्रा में शामिल साधु-संतों की टोली शनिवार को निरमंड पहुंची !

0
900
फाइल चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

कुल्लू ! श्रीखंड महादेव के दर्शनों के लिए गई माता अंबिका की छड़ी यात्रा में शामिल साधु-संतों की टोली शनिवार को निरमंड पहुंच गई। यहां उनका भव्य स्वागत और भंडारे का आयोजन किया गया। छह दिनों में 4027 यात्री महादेव के दर्शनों के लिए रवाना हो चुके हैं। श्रीखंड यात्रा में हिमाचल सहित बाहरी राज्यों के शिव भक्तों का उत्साह देखने को मिल रहा है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, यूपी, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, केरल सहित कई अन्य राज्यों के सैकड़ों शिव भक्त 18570 फीट की ऊंचाई पर स्थित श्रीखंड महादेव के पवित्र शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। जहां एक ओर रिमझिम वर्षा में यात्री यात्रा कर रहे हैं। वहीं ग्लेशियर पर एक-दूसरे पर बर्फ के गोले फेंक रहे हैं।गुड़गांव निवासी शम्मी गुप्ता ने बताया कि यात्रा बहुत कठिन है और आसान भी। यात्रा में कई जगह उतार-चढ़ाव आते हैं। स्थानीय पोर्टर के माध्यम से भी यात्रा सुरक्षित तरीके से हो जाती है। वहीं ड्रीम ग्रुप महाराष्ट्र के 45 वर्षीय किशोर पाटिल और 36 वर्षीय हर्षित, 63 वर्षीय दिनेश काका, 40 वर्षीय जयेंद्र, 39 वर्षीय वामन पाटिल, 36 वर्षीय दीपक पाटिल, 39 वर्षीय भरत पाटिल ने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने पहले यात्रा को सोशल मीडिया पर देखा और फिर यात्रा करने की ठान ली। उन्होंने कहा कि यात्रा में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। कहा कि शारीरिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति ही यात्रा में भाग लें। नायब तहसीलदार टेक चंद ने बताया कि यात्रा के छठे दिन 723 यात्रियों ने भाग लिया। ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण जारी है। उधर, एसडीएम मनमोहन सिंह ने बताया कि यात्रा शांतिपूर्ण चल रही है। उन्होंने समस्त यात्रियों से शांति व सहयोग की अपील की।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेख!! राशिफल 17 जुलाई 2022 रविवार !!
अगला लेखचम्बा ! पानी के तेज बहाब के बीच 3 घण्टे फंसी रही कार, वीडियो हुई वायरल !