मंडी ! ‘आप’68 विधानसभा क्षेत्रों में जन परिवर्तन यात्रा करेगी शुरू, लोकसभा क्षेत्रो मे अंरविद केजरीवाल होगे शामिल !

0
1023
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

मंडी ! आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में होने वाले चुनावों में शिक्षा,स्वास्थय और रोजगार के मुद्दे को लेकर चुनाव लडेगी,यह बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पंकज पंडित ने रविवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि पिछले कल कुल्लू में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक तिरंगा रैली में लोगों में खासा उत्साह देखा गया और लोग बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार से तंग आकर आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का मन बना लिया है जिसका ताजा उदाहरण पिछले कल हुई तिरंगा रैली में लोगों की उमड़ी भीड़ से लगाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री के गृह जिला में जिस तरह से लोगों का हजुम उमड़ा उस से एक बात तय है की इस बार परिवर्तन होगा और शिक्षा के मुद्दे पर प्रदेश सरकार की पोल खुल चुकी है।उन्होंने कहा कि आप के कार्यक्रमों में उमड़ती हुई भीड़ देखकर प्रदेश सरकार मे खोफ है जिसके चलते पिछले कल हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश सरकार ने स्कूलों को अपग्रेड करने और स्कूलों में स्टाफ भरने का निर्णय लिया है जबकि साढ़े चार साल से प्रदेश भाजपा सरकार सोई हुई थी।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री से लेकर सभी मंत्रियों और विधायकों के विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों का दौरा किया है जहां पर स्कूलों की दशा दयनीय पाई गई है।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हेलीकॉप्टर की सियासत पर विश्वाश नहीं करती है क्योंकि आम आदमी पार्टी का मानना है कि चुनाव जब भी हो निजी विवाद पर न हो और अब तक प्रदेश में दोनो पार्टियां निजी विवाद पर चुनाव लड़ती आई है।उन्होंने कहा कि कल से प्रदेश के चारों लोकसभा क्षेत्रों के 68 विधानसभा क्षेत्रों में जन परिवर्तन यात्रा आम आदमी पार्टी द्वारा शुरू की जाएगी और इस यात्रा में प्रभात फेरी व जन संवाद जैसे कई कार्यक्रम शामिल होंगे।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -