सिरमौर ! पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की 89वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने आर्पित किए श्रद्धासुमन !

0
270
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

सिरमौर ! नागरिक उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली गनोग पंचायत के गांव मुलाण में गुरुवार को कांग्रेस मंडल इकाई द्वारा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार की मौजूदगी में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की 89वीं जयंती मनाई गई।‌ इस अवसर पर आयोजित विकास दिवस एंव श्रद्धा सभा समारोह मे विनय कुमार के अलावा कांग्रेस रेणुकाजी मंडल अध्यक्ष तपेंद्र चौहान, युकां संसदीय क्षेत्र सचिव एवं प्रधान परिषद संगड़ाह के अध्यक्ष वीरेंद्र बिट्टू, स्थानीय पंचायत के प्रधान राजेंद्र सिंह व बलबीर सिंह, दुर्गाराम शर्मा, उजागर सिंह, राजेंद्र शर्मा, ओपी ठाकुर, विनोद, तेजेंद्र ठाकुर व गोपाल आदी पंचायत प्रतिनिधियों व कांग्रेसी कार्यकर्ताओ द्वारा पूर्व चीफ मानिस्टर वीरभद्र सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

इससे पहले प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष एंव स्थानीय एमएलए विनय कुमार का गांव में पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा उनके समर्थन में नारेबाजी की गई।‌ इस पंचायत मे विधायक विनय कुमार का कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद यह पहला कार्यक्रम है। इस दौरान कांग्रेस विधायक द्वारा एंबुलेंस मार्ग मुलाण का लोकार्पण भी किया गया।‌

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखबिलासपुर ! सरकार डिपूओं में गुणवत्ता युक्त राशन उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्व…राजेन्द्र गर्ग !
अगला लेखशिमला ! पूर्व सीएम स्व वीरभद्र सिंह का कांग्रेस कार्यालय में मनाया जन्मदिन, चित्र पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन कार्यो को किया याद !