शिमला ! भाजपा की तानाशाही नीतियों व जांच एजेंसियों के दुरुपयोग करने की कड़ी आलोचना की – प्रतिभा सिंह !

0
1125
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने भाजपा की तानाशाही नीतियों व जांच एजेंसियों के दुरुपयोग करने की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि आज जिस प्रकार देश मे लोकतंत्र की हत्या की जा रही है उसके बाद अब देश चुप बैठने वाला नही।उन्होंने कहा की कांग्रेस इसके खिलाफ देशभर में एक बड़ा जन आंदोलन शुरू करेगी और इन नीतियों के खिलाफ लोगों को जागृत करेगी।
आज यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी को ईडी के सम्मन का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने नेताओं के साथ खड़ी है और उनके खिलाफ भाजपा के किसी भी राजनैतिक षडयंत्र को कभी सफल नही होने देगी।
प्रतिभा सिंह ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं के खिलाफ उनका कोई भी रजनीतिक षडयंत्र कभी सफल नही होगा।उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर भाजपा ने लोकतंत्र की मर्यादाओं का हनन करते हुए सत्ता के दुरपयोग को लोग उसे कभी माफ नही करेंगे।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि ईडी ने जिस मामलें में सोनिया गांधी व राहुल गांधी को सम्मन किया है उससे दोनों नेता पाक साफ साबित होंगे।देश मे कानून का राज चलता है और कांग्रेस को कानून पर पूरा भरोसा है।
प्रतिभा सिंह ने देश मे धुव्रीकरण की राजनीति पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि आज देश की एकता और अंखडता एक बार फिर खतरे में पड़ती नज़र आ रही है।उन्होंने कहा कि देश एक तरह जहां बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से परेशान है वही दूसरी तरफ लोगों का ध्यान बांटने के लिये उलजुलूल बाते कर भाजपा अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगी है।
प्रतिभा सिंह ने देश मे बढ़ती साम्प्रदयिक हिंसा के लिये भाजपा को दोषी ठहराया है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! एसजेपीएनएल नगर निगम के संबंधित अधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक ली !
अगला लेखशिमला ! भाजपा ने भी कांग्रेस पर साधा निशाना, भ्रष्ट नेताओं को बचाने के लिए जांच एजेंसियों पर दबाव बनाने के लगाए आरोप !