डलहौजी ! केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का जिला चम्बा पहुंचने पर अलग अलग जगहों पर हुआ भव्य स्वागत !

0
259
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

डलहौजी ! केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज अपने जिला चम्बा के दौरे के दौरान जिला चम्बा के प्रवेश द्वार तुनूहट्टी पहुंचे। उनके साथ हिमाचल के वन मंत्री राकेश पठानिया और कांगड़ा चम्बा संसदीय क्षेत्र के सांसद कृष्ण कपूर भी थे।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

अनुराग ठाकुर का जिला चम्बा के प्रवेश द्वार तनुहट्टी पहुंचने पर विधानसभा क्षेत्र भटियात के विधायक विक्रम जरियाल ने अपने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत किया है। हिमाचल विधानसभा के उपाध्यक्ष हंसराज भी अनुराग ठाकुर का स्वागत करने के लिए प्रवेशद्वार तुनूहट्टी में विशेष रूप से पहुंचे थे।

वहीँ बनीखेत पहुचने पर भी डलहौजी विधानसभा के भाजपा नेता एवं जिला मार्केट कमेटी के अध्यक्ष डी एस ठाकुर के नेतृत्व में डलहौजी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्थानीय विश्राम गृह में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस बिन दुल्हे की बारात है उसमें कोई किसी की नहीं सुनता ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी का हिमाचल में कोई बजूद नहीं है। इनके हिमाचल के शीर्ष नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी मंहगाई को लेकर हो हल्ला कर रही है जबकि 2014 में उनके समय में मंहगाई दर 14% थी।

उन्होंने कहा कि विश्व में भारत इकलौता देश है जहाँ मोदी सरकार पिछले , 28 महीनों से 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन दे रहे है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर व्यक्ति को पांच लाख का ईलाज मुफ्त में दे रही है जिससे आज अमीर व गरीब का अंतर कम हुआ है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -