शिमला ! श्री हरि गौ सदन का नायब तहसीलदार और नगर पंचायत अध्यक्ष की टीम ने किया औचक निरीक्षण !

0
409
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! शिमला ग्रामीण के सुन्नी में बने श्री हरि गौ सदन का मंगलवार को नायब तहसीलदार सलीम मोहम्मद और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप शर्मा की टीम ने औचक निरीक्षण किया। सोशल मीडिया पर छपी खबर जिसमें गौ सदन में गायों की हालत को दयनीय बताया गया था को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन ने गौ सदन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में गौ सदन की कार्यप्रणाली संतोषजनक पाई गई है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

नायब तहसीलदार सलीम मोहम्मद ने बताया की गौ सदन में गायों के लिए पर्याप्त तुड़ी और घास का भंडारण किया गया है तथा 24 घंटे पानी की व्यवस्था भी की गई है जिसके लिए जल शक्ति विभाग की ओर से पानी की सप्लाई की जाती है तथा वही गौ सदन में ही हैंडपंप भी लगाया गया है। वही पशु चिकित्सालय सुन्नी में कार्यरत डॉक्टर मधुर गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा गौ सदन में पशुओं का हर सप्ताह स्वास्थ्य निरीक्षण किया जाता है।

जिसकी मासिक रिपोर्ट विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजी जाती है। इसके अलावा विभाग का कोई ना कोई कर्मचारी या अधिकारी रोजाना गौ सदन मे देखरेख करने जाता है। उन्होंने बताया कि गौ सदन में सभी पशु स्वस्थ और अच्छी हालत में है किसी भी पशु की मृत्यु भूख या प्यास से नहीं हुई है।

गौ सदन के प्रधान ज्योति गुप्ता ने बताया कि गौ सदन में 400 से ज्यादा गाय और बैल रखे गए हैं। जिसके लिए गौ सदन में पर्याप्त मात्रा में चारा और पानी उपलब्ध है। मौजूदा समय में गौ सदन के पास 100 क्विंटल तुड़ी और पर्याप्त मात्रा में घास उपलब्ध है। गौ सदन में गायों का अच्छी तरह से देखरेख की जा रही है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक कल : आर्य !
अगला लेखशिमला ! भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी आम आदमी पार्टी अभी पानी का बुलबुला प्रदेश में नहीं कोई अस्तित्व- महेंद्र सिंह ठाकुर मंत्री !