लाहौल ! आईटीबीपी ने आर्मी को 3-1 से हराया !

0
345
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

लाहौल ! 11 वीं राष्ट्रीय आइस रिंक हॉकी चैंपियनशिप पुरुष वर्ग 2022 का समापन रविवार को आइस हॉकी रिंक काजा में हुआ। इस समापन समारोह में तकनीकी शिक्षा सूचना प्रौद्योगिकी जनजातीय विकास और जन शिकायत निवारण मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में हार जीत चलती रहती है लेकिन खेल को खेल की भावना से ही खेला गया है। जो टीम इस बार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए व कई आगामी खेलों में विजय परचम लहराएंगे।

उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि लद्दाख के बाद स्पिति को आइस हॉकी का हब बनाएंगे। यहां पर 37 लाख की लागत से विदेश से डैशबोर्ड लगवाए गए हैं।

उन्होंने आइस हॉकी एसोसिएशन से आग्रह किया है कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों को प्राथमिकता देते रहे। साथ ही उन्होंने कहा कि हम यहां पर हार्ड एल्टीट्यूड सपोर्ट सेंटर और इंडोर आइस हॉकी रिंक बनाने जा रहे हैं जिसमें हॉस्टल की सुविधा भी होगी।

उन्होंने घोषणा की है कि जल्द ही रिंक को पक्का किया जाएगा और छत लगाने का कार्य सबसे पहले होगा। ताकि बर्फबारी के दौरान भी रिंक बर्फ से न भरे। इसके अलावा जल्द ही रिंक के चारों तरफ स्टेडियम बनाया जाएगा। प्रदेश सरकार के प्रयास से काजा में 22 खिलाड़ियों और कोच के लिए 26 लाख रुपए की किट मुहैया करवाई गई है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखबिलासपुर ! पशुधन किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में निभाता है अहम भूमिका – सुभाष ठाकुर !
अगला लेखशिमला ! संजय टंडन ने की प्रो प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट !
[vc_row el_class="td-ss-row"][vc_column width="2/3"]
[/vc_column][/vc_row]