लाहौल ! जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी में मौसम खुलते ही हिमखंड गिरने लगे !

0
996
सांकेतिक चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

लाहौल ! जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी में मौसम खुलते ही हिमखंड गिरने लगे हैं। राशेल-लिंगर गांव के बीच सोमवार को वामतट की पहाड़ी से लगभग एक किलोमीटर के दायरे में विशालकाय हिमस्खलन हुआ है। हिमस्खलन से बवंडर लगभग 10 मिनट तक हवा में उठता रहा, जिसे आसपास बसे गांव के लोगों ने कैमरे में भी कैद किया। इस क्षेत्र में पहाड़ी वीरान होने के चलते किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।जिला प्रशासन ने घाटी के लोगों से आग्रह किया है कि बर्फबारी के तुरंत बाद मौसम खुलते ही फिलहाल दूरदराज के क्षेत्रों की ओर रुख न करें। ताजा बर्फबारी से हिमस्खलन के खतरे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। लाहौल घाटी में सोमवार को मौसम खुल गया है, लेकिन लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। ताजा बर्फबारी के बाद मौसम खुलने से हिमस्खलन होना शुरू हो गया है।हालांकि, आपदा प्रबंधन ने पहले ही लाहौल में हिमस्खलन के खतरों से लोगों को सचेत किया है। इसी के मद्देनजर सीमा सड़क संगठन ने भी सड़क बहाली का कार्य सोमवार को रोके रखा। राशेल गांव के इंद्रजीत भानू ने कहा कि राशेल-लिंगर गांव के बीच सोमवार को करीब 12:30 बजे हिमखंड गिरा, जिससे बवंडर लगभग 10 मिनट तक मंडराता रहा। उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने घाटी के लोगों से अपील की है कि स्थिति सामान्य होने तक आवाजाही न करें।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखहिमाचल पथ परिवहन निगम में कनिष्ठ कार्यालय सहायक के 258 पद भरे जाएंगे।
अगला लेखकुल्लू ! जिला की सभी दुकानें व व्यापारिक प्रतिष्ठान सांय 6.30 बजे बंद करने के आदेश !

शिमला ! लोकायुक्त ने राज्यपाल को वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की !

हिमाचल प्रदेश के लोकायुक्त न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) चन्द्र भूषण बरोवालिया ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को वर्ष 2023 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत...