शिमला ! इंदिरा गांधी की जयंती पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रधांजलि !

0
1488
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती आज देशभर में मनाई जा रही है। हिमाचल में भी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद किया जा रहा है और जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। शिमला के रिज मैदान पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा शहरी मंत्री सुरेश भारद्वाज शिमला नगर निगम की महापौर कुसुम सदरेट, उपमहापौर, जिलाधीश शिमला, शिमला शहरी कांग्रेस अध्यक्ष सहित स्कूली बच्चों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के मौके पर उन्हें याद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने पूरा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित किया और अंत में जीवन का भी बलिदान दिया। अपने कार्यकाल में उन्होंने अच्छे कार्य किए हैं और लंबे समय तक देश का नेतृत्व किया है।हिमाचल को अस्तित्व में लाने में जहा डॉ यशवंत सिंह परमार नर संघर्ष किया वही  पूर्ण राज्य का दर्जा देने में इंदिरा गांधी का बहुत बड़ा योगदान है और उसे भुलाया नही जा सकता है। उनके कार्य को हमेशा याद रखा जाएगा और आज इस मौके पर उनके योगदान और उनके बलिदान को स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -