चम्बा ! काँग्रेस सेमीफाइनल जीतने की ओर अग्रसर, कार्यकर्ता हुए गदगद !

0
408
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! हिमाचल प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल के तौर पर देखे जाने वाले उपचुनावों में कांग्रेस पार्टी ने अपना दबदबा बनाया और जयराम सरकार के हाथों से चारों सीट निकलती हुई नजर आई। मंडी लोकसभा सीट की बात करें तो यह सीट चम्बा तक है और भरमौर विधानसभा क्षेत्र इसी संसदीय क्षेत्र में आता है यही कारण है कि दोनों सियासी पार्टियों ने अपने अपने तरीके से कार्यकर्ताओं की नब्ज को टटोलने का कार्य किया।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

आपको बता दे कि चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी ने श्रद्धांजलि के रूप में वोट मांगे थे हालांकि इसको लेकर भाजपा ने कई बार सवाल भी उठाए लेकिन जनता ने कांग्रेस को वोट रूपी आशीर्वाद देकर भरमौर से बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई है ओर भरमौर विधानसभा क्षेत्र से ही 5000 से अधिक की लीड कांग्रेस पार्टी को मिली है जिसके चलते कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता काफी खुश दिखाई दिए और जमकर नारेबाजी करते हुए दिखाई दिए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अमित भरमौरी ने भाजपा की दमनकारी नीतियों का हवाला देते हुए कहा है कि भरमौर की जनता ने महंगाई और अहंकारी सरकार को जवाब दिया है और निश्चित तौर पर 2022 में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

वहीं दूसरी और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव अमित भरमौरी का कहना है कि भरमौर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी को यहाँ से लीड दिलाने में यहां की जनता का बहुत बड़ा योगदान है यह हर एक कांग्रेसी कार्यकर्ता की जीत है उन्होंने कहा है कि दमनकारी नीतियां और महंगाई के खिलाफ लोगों ने अपना मतदान किया है और निश्चित तौर पर 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी सत्ता पर काबिज होगी और आम जनता को राहत मिलेगी।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेख!! राशिफल 03 नवंबर 2021 बुधवार !!
अगला लेखडल्हौजी ! डलहौजी हिलटॉप स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस !