चम्बा ! क्रीड़ा पर्व के रूप में मनाया मंत्री अनुराग ठाकुर का जन्मदिन !

0
346
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन व अन्य खेलों के मेंटर सहित केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का जन्मदिन जिला चम्बा में क्रीड़ा पर्व के तौर पर मनाया गया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन, हॉकी चम्बा तथा ओलंपिक चम्बा की ओर से जिला के चमीणू, हरिपुर, होली, पांगी तथा डलहौजी में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिला में मनाया जाने वाला यह लगातार नौवां पर्व था।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

आगामी नौ दिनों तक जिलाभर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। चमीणू में नव ग्रह पूजा, स्वच्छता अभियान, एक पेड़ अनुराग के नाम के साथ ही बच्चों के बीच पारंपरिक खेलों का भी आयोजन किया गया। इसी तरह एचपीसीएस सब सेंटर हरिपुर में स्वच्छता अभियान, होली में स्वच्छता अभियान के साथ योगा, डलहौजी में डलहौजी स्पोर्टस क्लब की ओर से स्वच्छता अभियान तथा पांगी में एडवेंचर स्पोर्ट गतिविधियों का आयोजन किया गया।

उक्त सभी स्थानों पर हुए आयोजनों में खिलाड़ियों की सहभागिता रही। इस दौरान खिलाड़ियों को अपने खेल के प्रति समर्पित होने के साथ ही दिन-प्रतिदिन बेहतर होने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें नशे से दूर रहते हुए अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए भी प्रेरित किया। साथ ही अनुराग ठाकुर के जीवन पर भी प्रकाश डाला गया।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से खेलों को दिए गए प्रोत्साहन सहित अन्य बेहतर गतिविधियों के लिए उनका आभार प्रकट किया गया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के जिला संयोजक मनुज शर्मा ने कहा कि जिला केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से हिमाचल में खेलों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। यहां सुविधाओं में बढ़ौतरी की जा रही है। कई स्थानों पर बेहतर खेल मैदान बनाए गए हैं।

प्रदेशभर में एचपीसीए क्रिकेट सेंटर खोलकर बच्चों की प्रतिभा को निखारने का कार्य किया जा रहा है, ताकि सभी जिलों से बेहतर खिलाड़ी निकलकर सामने आएं। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान करते हुए कहा कि अनुराग ठाकुर के जीवन से प्रेरणा लेते हुए अपने जीवन में लक्षय को तय करते हुए उसे पूरा करने की दिशा में हर दिन कार्य करें। जिला में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि यहां पर खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान किया जा सके।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेख!! राशिफल 25 अक्टूबर 2021 सोमवार !!
अगला लेखचम्बा ! राष्ट्रीय स्वयं संघ चम्बा द्वारा किया गया शरदपूर्णिमा का आयोजन !