अर्की के विकास के लिए भाजपा का विधायक होना ज़रूरी – रतन पाल !

1
798
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

भूमती/अर्की ! भाजपा उम्मीदवार रतन पाल ने भूमती में बैठक को संबोधित करते हुए कहा 2017 में आप सबके आशीर्वाद एवं सहयोग से मैं स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था, उस चुनाव में अर्की की प्रबुद्ध जनता के सहयोग से मैं केवल 6000 मतों से हारा था। वो हार नही, हार में भी जीत थी क्योंकि 6 बार के मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ना आसान नहीं था और वह अपने जीवन में सबसे कम मतों के अंतर से जीते थे।
उन्होंने कहा की जब तक अर्की में कांग्रेस के विधायक थे अर्की का विकास थम गया था। एक विधायक को जनता के बीच होना आवश्यक होता है पर स्वास्थ्य संबंधित कारणों से कांग्रेस के विधायक जनता के बीच नहीं रह पाए थे।
उन्होंने कहा कि मैंने जनता के बीच चुनाव हारने के बाद भी काम किया है, निरंतर प्रवास किया है और यह हमारा सौभाग्य है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृव में अर्की विधानसभा क्षेत्र में विकास हुआ और जब भाजपा अर्की विधानसभा क्षेत्र में जीतेगी तो विकास की गति इस क्षेत्र में बड़ जाएगी।
उन्होंने कहा कि भजापा के पूर्व विधायक नागिन चंद्र पाल और गोविंद ठाकुर जनता के बीच रहकर काम करते है। जनता को कांग्रेस और भाजपा में अंतर पता है।
भाजपा कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है और कांग्रेस परिवार आधारित राजीतिक दल यहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने के बाद निर्णय लेती है।
उन्होंने कहा की इस बार चुनावों में भाजपा को जीतना है और जो काम अर्की विधानसभा क्षेत्र के पिछले सालों में पूरे नही हो पाए है उनको अगले एक साल में पूरा करना है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

1 टिप्पणी

  1. Jnab pehle ek baat batayen ki 6000 ka antar kiski vejh se hua. Public ki vajah se. Or aap bolte hn ki apne janta ke bieech kam kiya. Janta ka koi kam to hua nhi BJP govt. me. Ulta pareshan hui hai. Kher janta ki adaalat hai. Vo faisla karegi. Ek party worker ki jagah sirf poster lagane ki hoti hai isse upar nhi. Agar party worker reward ki baaat krta hai to uske liye office me place nhi hota. Party workers ki importance samajhni padti hai jnab. Baki aapko best of luck.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखभरमौर ! उपमंडल भरमौर की चणहौता, लामू व हिलिंग पंचायत में मतदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित !
अगला लेखफतेहपुर ! भाजपा की जीत तय, फतेहपुर जीतेंगे जयराम ठाकुर को मजबूत बनायेगे – सुरेश कश्यप !