शिमला ! नवरात्रि के उपलक्ष में चंडीगढ़ में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के संदेश के साथ 101 कन्याओं का पूजन किया गया !

0
261
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! उत्तरी भारत में लगातार सामाजिक गतिविधियों में अग्रसर रहने वाले सुमना कुमारी निष्काम सेवा & एजुकेशन ट्रस्ट का एक अनूठा प्रयास नवरात्रि के उपलक्ष में चंडीगढ़ में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के संदेश के साथ 101 कन्याओं का पूजन किया गया। यह कार्यक्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर निवासी गौरव ठाकुर की उपस्थिति में मंत्रोच्चारण के साथ कन्या पूजन करवाया गया।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

स्थानीय लोगों ने भी कन्या पूजन कार्यक्रम में भाग लिया और कन्याओं को दान दक्षिणा दी। ट्रस्ट का लगातार यह चौथा प्रयास था। नवरात्रि पर कन्या पूजन किया ओर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। शास्त्रों में भी उल्लेख है कि जहां कन्याओं का पूजन होता है वहां देवता निवास करते हैं। बताते चलें कि सुमना कुमारी निष्काम सेवा व एजुकेशन ट्रस्ट पिछले कई सालों से ऐसे नेक कार्य करता आ रहा है।

एक हमारा प्रयास कल हो तुम्हारा कुछ खास मुहिम के साथ ट्रस्ट कार्य कर रहा है। नवरात्रि के इस उपलक्ष पर अनेकों समाजसेवियों ने अपना सहयोग जिसमें की मुख्यत अमन,शुभम,विनोद,मनीष,मनोज,शिल्पी साठी,शिवा,सोनम के साथ गौरव ठाकुर उपस्थित रहे।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखबिलासपुर ! जिला में अब तक 481661 लोगों को लगाए जा चुकी कोविड रोधी टीके !
अगला लेख!! राशिफल 15 अक्टूबर 2021 शुक्रवार !!