शिमला ! नावर के विकास में कांग्रेस का योगदान: रोहित ठाकुर !

0
256
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! जुब्बल-नावर-कोटखाई में होने वाले उप चुनाव को देखते हुए टिक्कर में कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर ने कांग्रेस कार्यालय का शुभारंभ किया और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते कहा कि नावर क्षेत्र पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह का जहां इस क्षेत्र से भावनात्मक संबंध रहा है वहीं नावर क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ भी रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में नावर क्षेत्र की हर पंचायत में अभूतपूर्व विकास हुआ है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ घर-घर तक पहुँच कर भाजपा की बाग़वान विरोधी नीतियों, बेरोजगारी , महँगाई के मुद्दों को जनता के बीच ले जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से बाग़वानी क्षेत्र संकट के दौर से गुज़र रहा है। भाजपा सरकार के पिछले साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में नावर क्षेत्र की घोर अनदेखी हुई है। इस बैठक में प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनीष ठाकुर और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! भ्रम और दुष्प्रचार की राजनीति के खिलाफ भाजपा का हथियार है विकास: भारद्वाज !
अगला लेखशिमला ! कांग्रेस में नेता बनने की होड़, अग्निहोत्री ने मेरा नहीं मंडी का अपमान किया !
[vc_row el_class="td-ss-row"][vc_column width="2/3"]
[/vc_column][/vc_row]