चम्बा ! शतरंज संघ द्वारा करवाया गया शतरंज चेस चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन !

0
476
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! जिला चम्बा शतरंज संघ द्वारा शतरंज चेस चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन चम्बा कॉलेज में करवाया गया। जिसमें 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया | जिसमे 28 युवक और 12 युवतियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जीते हुए विजेताओं को नकदी , ट्रॉफी देकर व् सभी प्रतिभागियों को मैडल, प्रशस्ति पत्र देकर समान्नित किया।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

संस्था का मानना है कि प्रदेश में प्रतिभा की कमी नहीं है अगर जरुरत है तो बस उन्हें सही मंच प्रदान करने की। इस मोके पर एसडीएम चम्बा श्री नवीन तंवर जी एवं चम्बा के राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी रह चुके श्री राजेश नाथ जी भी मौजूद रहे।

एसडीएम चम्बा ने खिलाड़ियों को खेलकूद और फिट रहने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता 3 सेक्शन में थी। 25 से कम, 14 से कम लड़के और 14 साल से कम उम्र की लड़कियां। अंडर 25 प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अभिनव दूसरा स्थान अनुराग राठौर और तीसरा स्थान ताज़ दीन ने हांसिल किया। अंडर 14 लड़कों की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विराज ठाकुर दूसरा स्थान जयेश राही और तीसरा स्थान पुष्कर सिंह ने हांसिल किया। अंडर 14 लड़कियों की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रिद्धि रैना दूसरा स्थान किआरा जोशी और तीसरा स्थान अविका पांडे ने हांसिल किया।

इस मोके पर एसडीएम चम्बा ने संस्था के कार्य को सराहा और कहा कि संस्था हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष दीपक भाटिया ने एडीसी चम्बा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था हमेशा समाजहित के कार्य में कार्य करने में प्रयासरत थी और आगे भी रहेगी जिसमें प्रशासन व् स्थानीय जनता का पूर्ण प्यार व् सहयोग मिलता रहा है। इस प्रतियोगिता की विशेष बात यह भी रही की इसमें खेलने वाले बच्चों में से एक बच्ची मात्र 4 वर्ष की थी ।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! तारकोल बिछाने के कार्य के चलते ऑकलैंड सुरंग को 29, 30 सितंबर 2021 यातायात के लिए बंद रहेगी।
अगला लेखचम्बा ! राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में हुए पांच मैच !