चम्बा ! कांग्रेस पार्टी ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन !

0
424
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! जैसे-जैसे प्रदेश में 2022 के चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे वैसे दोनों पार्टियां अपने अपने तरीके से एक दूसरे को घेरने में लगी हुई है। जहां 30 तारीख को प्रदेश में उपचुनाव घोषित हो चुके हैं वहीं आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी महंगाई और बेरोजगारी को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रही है। इसी को लेकर आज चम्बा मुख्यालय में भी उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं व कांग्रेस फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन किया। जिसमें उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी व आम चीजों की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस पार्टी आए दिन अब इस तरह के प्रदर्शन करने जा रही है। जिसका आगाज़ आज चम्बा मुख्यालय में हो चुका है। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीरज नैय्यर व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपायुक्त कार्यालय से मिलेनियम गेट तक एक रैली भी निकाली गई जिसमें प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।

इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए चम्बा जिला कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष नीरज नैय्यर ने बताया कि आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूरे हिमाचल प्रदेश के हर जिला मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी ने धरना प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में जो जेई की पदों की भर्तियां की गई थी उसमें 15 लोग बाहर के राज्यों से नियुक्त किए गए हैं। जिसका कांग्रेस पार्टी कड़े शब्दों में विरोध करती है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में करीब 15 लाख बेरोजगार युवा हैं और इस तरह से बाहर के राज्यों से लोगों को बुलाकर नौकरियां देना यहां के युवाओं के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा जिस तरह से महंगाई चरम सीमा पर पहुंच रही है उसका नतीजा आने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों में देखने को मिलेगा लेकिन अभी 30 अक्टूबर को जो उपचुनाव होंगे उसमें साफ तौर पर भाजपा की सफाई हो जाएगी।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखबिलासपुर ! उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने ईशांत जसवाल को शाॅल व टोपी पहनाकर किया सम्मानित !
अगला लेखचम्बा/डलहौजी ! सिंह सभा डलहौजी गुरुद्वारे में किया गया कार्यक्रम का आयोजन !