हिमाचल में बंद होंगे दूरदर्शन के सात टावर, प्रसार भारती ने लिया फैसला !

0
1593
प्रतीक चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

हिमाचल में बंद होंगे दूरदर्शन के सात टावर, प्रसार भारती ने लिया फैसला

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

प्रदेश में दूरदर्शन के स्थलीय प्रसारण के लिए सात टॉवर लगाए गए हैं। इनमें एचपीटी के तीन टावर शिमला, कसौली और धर्मशाला में हैं। एलपीटी टावर बिलासपुर, मंडी, कुल्लू और मनाली में हैं। चूंकि अब तकनीक बदल गई है। अब सेटेलाइट से डीटीएच के माध्यम से प्रसारण हो रहा है या फिर केबल नेटवर्क से प्रसारण हो रहा है।

 हिमाचल प्रदेश में दूरदर्शन के सात टावर बंद किए जा रहे हैं। प्रसार भारती ने अब स्थलीय प्रसारण बंद करने का निर्णय लिया है। अब एंटीना पर दूरदर्शन का प्रसारण नहीं होगा। डीटीएच और केबल तकनीक आने के चलते यह निर्णय लिया गया है। 31 अक्तूबर 2021 से कुल्लू टावर के स्थलीय प्रसारण बंद हो जाएंगे। 31 मार्च, 2022 तक सभी टावरों को बंद कर दिए जाएगा। दूरदर्शन शिमला के केंद्र निदेशक विकास भट्ट ने इसकी पुष्टि की है। प्रदेश में दूरदर्शन के स्थलीय प्रसारण के लिए सात टॉवर लगाए गए हैं। इनमें एचपीटी के तीन टावर शिमला, कसौली और धर्मशाला में हैं। एलपीटी टावर बिलासपुर, मंडी, कुल्लू और मनाली में हैं। चूंकि अब तकनीक बदल गई है। अब सेटेलाइट से डीटीएच के माध्यम से प्रसारण हो रहा है या फिर केबल नेटवर्क से प्रसारण हो रहा है, इसलिए इन टावरों को बंद किया जा रहा है। 

तकनीकी कर्मचारियों पर भी आया संकट

स्थलीय प्रसारण बंद करने से दूरदर्शन के तकनीकी कर्मचारियों पर भी संकट खड़ा हो गया है। 50 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों पर तबादले की गाज गिर सकती है। इन्हें हिमाचल प्रदेश से बाहर भी स्थानांतरित किया जा सकता है। इसलिए कर्मचारी टावर बंद करने का विरोध कर रहे हैं। 

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! निःशुल्क प्रशिक्षण लेकर करें स्वरोजगार की शुरूआत !
अगला लेखशिमला ! 68 विधानसभा क्षेत्रों में निकलेगी स्वर्णिम रथ यात्रा – कश्यप !