शिमला ! विक्रम ठाकुर ने बताया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने हिमाचल प्रदेश के निवेशकों से की चर्चा !

0
822
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने हिमाचल प्रदेश के निवेशकों से चर्चा की है और उनकी समस्याओं को सुना है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने औद्योगिक घरानों और निवेशकों के साथ हमेशा मधुर संबंध बनाए रखे हैं। राज्य में निवेश के लिए उपयुक्त वातावरण है जो यहां निवेशकों को आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में शुरू की गई औद्योगिक विकास योजना को 2022 के बाद भी जारी रखा जाना चाहिए ताकि प्रदेश में औद्योगीकरण को बढ़ावा मिल सके।
साथ ही उन्होंने मेडिकल डिवाइस पार्क की जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर भारत में सिर्फ हिमाचल प्रदेश एक ऐसा राज्य है जिसे ये पार्क मिलेगा। और यह पार्क नालागढ़ में बनेगा जिसके साथ ही एक बहुत बड़ा रोजगार हिमाचल प्रदेश के नौजवानों को मिलेगा।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखहिमाचल ! एसोचैम ने एक्सीलीरेट नॉर्थ के प्रदेश राज्य सत्र का आयोजन किया – ‘भारत फार्मास्युटिकल और आयुर्वेद का हब’ !
अगला लेखशिमला ! प्रदेश कांग्रेस कमेटी किसानों के प्रस्तावित 27 सितंबर के भारत बंद में उनके साथ खड़ी !