शिमला ! प्रदेश कांग्रेस कमेटी किसानों के प्रस्तावित 27 सितंबर के भारत बंद में उनके साथ खड़ी !

0
897
फाइल चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी देश के अन्नदाता किसानों के प्रस्तावित 27 सितंबर के भारत बंद में उनके साथ खड़ी है और भारत बंद का पूरा समर्थन करती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आज यहां कहा कि कांग्रेस प्रदेश में किसानों के समर्थन में इस बंद का पूरा समर्थन करती है।उन्होंने कहा कि देश के तीन काले कानूनों के विरोध में कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है और उनकी आवाज बुलंद करने के लिए उनके इस बंद का पुरजोर समर्थन करती है।
राठौर ने पिछले 9 महीनों से संघर्षरत किसानों की आवाज न सुनने और उनसे किसी भी प्रकार की वार्ता न करने की केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि किसानों से किसी भी प्रकार का अन्याय सहन नही होगा।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! विक्रम ठाकुर ने बताया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने हिमाचल प्रदेश के निवेशकों से की चर्चा !
अगला लेखचम्बा/डल्हौजी ! मंत्री पियूष गोयल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थी के साथ किया संवाद !