चम्बा ! चम्बा में 27 सितंबर से होगी राज्यस्तरीय जूनियर हॉकी प्रतियोगिता !

0
314
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! हॉकी हिमाचल की ओर से राज्यस्तरीय जूनियर हॉकी प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) का आगाज 27 सितंबर को चम्बा के ऐतिहासिक चौगान नंबर एक में होगा। प्रतियोगिता 29 सितंबर तक चलेगी। इसके शुभारंभ पर विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। 28 सितंबर को सदर विधायक पवन नैय्यर मुख्यातिथि होंगे। जबकि, समापन समारोह में उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी मुख्यातिथि होंगे। वहीं, सदर विधायक पवन नैय्यर सहित भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी वरुण शर्मा विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

यह जानकारी संयुक्त सचिव हिमाचल हॉकी एवं अध्यक्ष हॉकी चम्बा मनुज शर्मा तथा हॉकी चम्बा सचिव एवं ऑर्गेनाइजिंग सचिव पुनीत सेठी ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को बेहतर बनाने के लिए सदर विधायक पवन नैय्यर सहित प्रशासन का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। जिला चंबा करीब 15 वर्षों के बाद राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों की टीमें भाग लेंगी।

यहां पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा, जो कि तेलंगाना में अक्टूबर माह के दूसरे सप्ताह में होगी। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय जुनियर विश्वकप नवंबर माह में उड़ी का भुवनेश्वर में होगा। उन्होंने बताया कि राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए मेजबानी करने के किये चम्बा पूरी तरह से तैयार है। चौगान को प्रतियोगिता के लिए तैयार करवा दिया गया है। साथ ही अन्य तैयारियां भी मुक्कम्मल की जा रही हैं, ताकि यहां पर खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने कहा कि जिला चम्बा प्रतियोगिता करवाने को लेकर खासा उत्साहित है। करीब 15 वर्षों बाद मेजबानी करने का मौका मिला है। ऐसे में खिलाड़ियों को बेहतर माहौल प्रदान किया जाएगा। जो भी खिलाड़ी यहां पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे, उन्हें राष्ट्र स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखहिमाचल मंत्रिमंडल के अहम फैसले, 24 सितंबर 2021 !
अगला लेखबिलासपुर ! उपाध्यक्ष गोसेवा आयोग अशोक शर्मा ने की बेसहारा पशुओं के पुनर्वास बैठक की अध्यक्षता !