चम्बा ! स्पर्श संस्था ने सुलतानपुर चंबा में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का किया आयोजन !

0
473
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! आज चम्बा के आंगनवाड़ी केंद्र माईकाबाग सर्कल मुगला वार्ड न.एक सुल्तानपुर में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन स्पर्श संस्था की अध्यक्ष सपना तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा देवी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आई हुई महिलाओं को स्पर्श संस्था की अध्यक्ष सपना ने कार्यक्रम में आई हुई महिलाओं को मास्क वितरित किए तथा महिला सशक्तिकरण के ऊपर जानकारी देते हुए बताया कि महिला सशक्तिकरण यानी महिलाओं की आध्यात्मिक, राजनीतिक, सामाजिक या आर्थिक शक्ति में वृद्धि करना।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

भारत में महिलाएं शिक्षा, राजनीति, मीडिया, कला व संस्कृति, सेवा क्षेत्रों, विज्ञान व प्रौद्योगिकी आदि के क्षेत्र में भागीदारी करती हैं। और उन्होंने यह भी बताया कि भारत का संविधान सभी भारतीय महिलाओं की समानता की गारंटी देता है। दूसरी ओर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में आई हुई महिलाओं को
पोषण माह की जानकारी दी उन्होंने बताया कि धात्री महिलाओं को आसपास में जो भी चीजें हैं जैसे अपने घर का साग सब्जी, सोयाबीन दाल, सेब, केला ,अंकुरित चने, खमीर युक्त रोटी, मक्की की रोटी, दूध, अंडा, खीरा, रायता ,कद्दू आदि का सेवन करना चाहिए तथा उक्त मात्रा में पौष्टिक आहार हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है जिससे हमारा शरीर तंदुरुस्त रहता रहता है हमें कई बीमारियों से बचाता है हमें प्रतिदिन उपरोक्त सब कुछ थोड़ी थोड़ी मात्रा में लेना चाहिए।

इस कार्यक्रम में स्पर्श संस्था की अध्यक्ष सपना आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुराधा,सीमा, कामना,अंजुबाला, अनिता ठाकुर, तथा कार्यक्रम में आई हुई महिलाओं में संजोगिता,कमला,रितिक महाजन, ताशिया,सोनी,मीनू,राधा,ज्योति, मोनिका,आदि मौजूद रहे।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेख!! राशिफल 21 सितंबर 2021 मंगलवार !!
अगला लेखचम्बा ! वन विभाग चम्बा द्वारा शुरू की गई वनरक्षक की भर्ती प्रक्रिया !