चम्बा ! वन विभाग चम्बा द्वारा शुरू की गई वनरक्षक की भर्ती प्रक्रिया !

0
497
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

लचम्बा ! चम्बा वन विभाग में आज से वनरक्षक की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। आपको बता दे कि वन रक्षक के कुल 14, पद के लिए जिले के भिन्न भिन्न जगहों से आए युवा पुलिस मैदान बारगाह में पहुंचे हुए है और वनरक्षक के 14 पदों के लिए की जा रही भर्ती के लिए 11 हजार 800 युवाओं ने आवेदन किया है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

बारगाह मैदान में भर्ती को लेकर वन विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बताते चले कि 21 सितंबर से लेकर आठ अक्तूबर तक वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया चलेगी और हर दिन आठ सौ युवा मैदान में भर्ती होने के लिए दौड़ लगाएंगे। यह भर्ती प्रक्रिया सुबह आठ बजे शुरू होगी। जब तक आठ सौ अभ्यर्थियों का शारीरिक टेस्ट पूरा नहीं हो जाता, तब तक भर्ती प्रक्रिया चलती रहेगी।

इस बारे में जानकारी देते हुए वन मंडल अधिकारी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शिता से पूरा करने के लिए विभाग की ओर से ग्राउंड में सात कैमरों की व्यवस्था की गई है। इनमें पांच वीडियो और दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनके जरिये ग्राउंड में भर्ती के दौरान होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी वन मंडलाधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि वनरक्षकों की भर्ती को लेकर विभाग ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं और इस भर्ती को लेकर अस्सी कर्मचारी भर्ती के दौरान अपनी सेवाएं देंगे। कैमरों के जरिए भर्ती के दौरान होने वाली हर गतिविधि का रिकॉर्ड रखा जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को भर्ती में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखचम्बा ! स्पर्श संस्था ने सुलतानपुर चंबा में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का किया आयोजन !
अगला लेखचम्बा ! चलो चम्बा अभियान के बाद अब करवाई जाएगी पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता !