देहरा ! बालिका आश्रम में 17 वर्षीय लड़की ने की आत्महत्या की कोशिश- बिगड़ी तबियत, टांडा रैफर !

0
933
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

देहरा ! उपमंडल देहरा के गरली में एक 17 वर्षीय लड़की ने आत्महत्या करने की कोशिश की जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। यह लड़की अभी एक महीना पहले ही गरली के मुहिं स्थित बालिका आश्रम में आई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम आई खबर ने बालिका आश्रम की व्यवस्थाओं की पोल खोल कर रख दी है। बताया जा रहा है कि लड़की ने अपने नसें काटने की कोशिश की व किसी चीज का सेवन करने के बाद तबियत बिगड़ी और तुरंत ही सिविल अस्पताल देहरा लाया गया। जहां डॉक्टरों ने तबियत बिगड़ता देख देरी न करते हुए कांगड़ा के टांडा स्थित डॉ राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया। रक्कड़ पुलिस के एसएचओ चिरंजी लाल ने महिला पुलिस की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की आखिर क्यों ऐसी घटनाएं बालिका आश्रम में हो रही हैं। अभी तीन महीने पहले ही एक लड़की दीवार फांदकर भाग गई थी, जिसे पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आधे घण्टे में ही ढूंढ निकाला। लेकिन सवाल पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि सुरक्षा के बीच भी ऐसी घटनाएं हो रही है तो मामला गंभीर है। मिली जानकारी के अनुसार यह लड़की अभी एक महीना पहले ही कांगड़ा जिला से ही यहां आई है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

इस बारे जब रक्कड़ पुलिस के एसएचओ चिरंजी लाल ने कहा कि लड़की के ब्यान आज टांडा में दर्ज किए गए हैं व अभी हालत में सुधार है। उन्होंने कहा कि लड़की अभी एक महीना पहले ही बालिका आश्रम में आई थी। उन्होंने कहा कि रविवार को देर शाम लड़की की बात लैंडलाइन फोन पर उसकी माँ से हुई उसके बाद उसने बाथरूम में जाकर यह कदम उठाया। मामला उनका पारिवारिक था व बालिका आश्रम में लड़की के सामान से एक डायरी भी मिली है, जिसमें उसने अपनी पूरी पारिवारिक कहानी लिखी है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखहमीरपुर ! कांग्रेस पार्टी का त्याग करते हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे सैकड़ों लोग – धूमल !
अगला लेखचम्बा ! विधानसभा उपाध्यक्ष से मिला हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला चम्बा का प्रतिनिधिमंडल !
[vc_row el_class="td-ss-row"][vc_column width="2/3"]
[/vc_column][/vc_row]