किन्नौर के निगुलसेरी में पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को ठीक उसी जगह से HRTC की बस पर पत्थर गिरे हैं। जहां मंडी से रिकांगपिओ जा रही HRTC की बस पर पत्थर गिरने की सूचना प्राप्त हुई है। जिसमें 2 लोग घायल हो गए हैं।दोनों को भावनगर हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया है। बता दें कि तीन दिन पूर्व इसी जगह पर पहाड़ी दरकी थी जिसके चलते कई लोग मलबे में दब गए हालांकि मलबे में दबे लोगों को ढूंढने के लिए सर्च अभियान जारी है लेकिन पहाड़ी से लगातार आ रहे पत्थरों से राहत कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है।
- विज्ञापन (Article inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -