हिमाचल कांग्रेस ने सरकार पर लगाए सेब बागवानों के साथ नाइंसाफी के आरोप !

0
702
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

हिमाचल कांग्रेस ने सरकार पर लगाए सेब बागवानों के साथ नाइंसाफी के आरोप, पूरे शबाब पर चल रहे सेब सीजन में बाधा बन रही बरसात के चलते लगातार बंद पड़ी सड़के। प्रदेश के 7 ज़िलों में सेब बागवान बंद सड़कों की वजह से मंडियों में नही पहुंचा रहे सेब । करोड़ो के सेब के बर्बाद होने के कगार पर, सरकार के महकमे एक दूसरे पर डाल रहे ज़िम्मेदारी। मौसम की मार झेल रहे हिमाचल के बागवानों किसानों को दोहरी मार से भारी नुकसान।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी महासचिव रजनीश खिमटा ने सरकार पर बागवानो के नाइंसाफी के आरोप लगाए है। सेब सीजन के गति पकड़ने के साथ ही प्रदेश में बरसात ले चलते जयादा तर सड़कें बंद पड़ी हुई है और सेव बागवानों को सेब मंडियों तक पहुंचना बड़ी चुनोती बन गया है। खिमटा ने आरोप लगाया कि सरकार के ज़िम्मेदार विभाग सड़कें खोलने में नाकाम है और एक दूसरे पर आरोप लगा कर पल्ला झाड़ने का काम कर रहे है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! प्रदेश के जिला व ब्लॉक मुख्यालयों पर जोरदार प्रदर्शन करके भारत बचाओ दिवस मनाया।
अगला लेख!! राशिफल 10 अगस्त 2021 मंगलवार !!