चम्बा ! कांग्रेस ओर भाजपा से हटकर हिमाचल के लोग आम आदमी पार्टी की और बना रहे अपना रुझान !

0
501
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! प्रदेश में जैसे-जैसे महंगाई बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे प्रदेश के लोगों का कांग्रेस और भाजपा से धीरे धीरे मोह भंग होता जा रहा है। हिमाचल प्रदेश की राजनीती इतिहास में हर बार कांग्रेस और भाजपा बारी बारी से सत्ता में आती रही हैं। बहुत कम देखने को मिला है कि सत्ता पक्ष एक बार फिर जीत कर दोबारा सत्ता में लौटे। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां आज तक तीसरा विकल्प कभी उभर कर सामने नहीं आया हालांकि एक बार हिमाचल विकास कांग्रेस के नाम से एक पार्टी के कुछ विधायक जीतकर विधानसभा पहुंचे थे लेकिन वह ज्यादा समय तक अपना वर्चस्व कायम नहीं कर पाए। लेकिन अब दिल्ली की तर्ज पर लोग भी तीसरे विकल्प के तौर पर आम आदमी पार्टी की तरफ नजर बनाए हुए हैं।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

पिछले कुछ हफ्तों से चम्बा जिला के दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में जिस तरह से लोग आम आदमी पार्टी मैं अब अपनी सदस्यता दर्ज करवा रहे हैं उससे 2022 के चुनावों में आप दस्तक देती साफ तौर पर दिखाई दे रही है। हालांकि 2022 में सत्ता को पा लेना आम आदमी पार्टी के लिए काफी कठिन हो सकता है लेकिन अगर इसी तरह से लोगों का रुझान उनकी तरफ बढ़ता रहा तो इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि 2022 के चुनावों में आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में भी अपना पूरी तरह से परचम लहरा सकती है।

चम्बा जिला की डल्हौजी विधानसभा क्षेत्र के बहुत से लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेकर उन्हें अपना समर्थन देना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बहुत महंगाई बढ़ रही है। जिस तरह दिल्ली में केजरीवाल सरकार वहां पर विकासात्मक कार्य करवा रही है उसी तरह हिमाचल प्रदेश में भी केजरीवाल सरकार जीत कर आए और दिल्ली की तरह हिमाचल प्रदेश में भी उसी तरह विकास के कार्य करवाएं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा जिस तरह वहां के लोगों को बिजली और पानी सस्ते दामों पर दिया जा रहा है वह चाहते हैं कि केजरीवाल सरकार हिमाचल प्रदेश में भी जीत के आए और यहां पर भी लोगों को इस तरह का फायदा मिल पाए।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखअर्की ! आगामी विधानसभा उप चुनाव की तैयारी में जुटा प्रशासन, उपायुक्त ने बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश !
अगला लेखशिमला ! होल्ली लॉज जाकर रानी प्रतिभा सिंह से मिल कर अपनी संवेदनाएं प्रकट की – खन्ना !