चम्बा ! आज कांग्रेस सेवादल चुराह के अध्यक्ष प्रकाश भूटानी के नेतृत्व में कांग्रेस सेवादल चुराह के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मण्डल एसडीएम चुराह से मिला और एक ज्ञापन श्री जय राम ठाकुर मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को दिया।जिसमें कहा गया कि पूर्वमुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह जी के स्वर्गवास के बाद राष्ट्रीय शोक के दौरान चुराह में अपनी सभाओं में उपाध्यक्ष हंस राज ने राजा साहब के बारे अभद्र टिप्पणी की जिस से कांग्रेस परिवार हिमाचल को बहुत आधात पहुंचा है।इस ज्ञापन में कांग्रेस सेवादल चुराह ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जी से उपाध्यक्ष हंस राज के विरुद्ध कार्यवाही करने का आग्रह किया है।प्रकाश भूटानी ने कहा कि अगर उपाध्यक्ष के विरुद्ध कार्यवाही नही की तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी।
इस अवसर पर ,इंद्र सिंह,खेम राज शर्मा,जन्म सिंह,राकेश ठाकुर,बरकत अली,शरीफ मुहम्मद,देवी सिंह ठाकुर,रमेश कुमार,ग़ुलाम मुहम्मद,नसरुल्ला,ध्यान सिंह,सोहन लाल,गुलजार मुहम्मद,प्रीतम सिंह जान मुहम्मद आदि पदाधिकारियों ने भाग लिया।