चम्बा ! चम्बा खजियार मार्ग पर 8 घंटे ठप रहा यातायात !

0
531
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! खजियार मार्ग पर बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन होने से सोमवार को करीब 8 घंटे यातायात ठप्प रहा। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग बंद होने की सूचना पाते ही जेसीबी मशीन संग मौके पर पहुंचकर मार्ग से बड़ी-बड़ी चट्टानों को हटाकर दोपहर बाद वाहनों की आवाजाही को सामान्य बनाया। मार्ग पर यातायात बहाल होने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

उधर, लोक निर्माण विभाग चम्बा मंडल के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि गत रात्रि बारिश के कारण खजियार मार्ग पर जगह जगह भूस्खलन होने से भारी मात्रा में मलबा चट्टाने आ गिरने से वाहनों की आवजाही बाधित हुई थी।

उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर बाद मार्ग से मलबा व चट्टाने हटाकर वाहनों की आवजाही को सामान्य बना दिया गया है।उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग को मार्ग पर हुए भूस्खलन के कारण करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखचम्बा/चुराह ! विधानसभा उपाध्यक्ष 6 जुलाई को भंजराडू में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनें !
अगला लेखरामपुर बुशहर के जगातखाना पुल से एक अज्ञात व्यक्ति ने छलांग लगाई !