चम्बा ! महावाणिज्य दूत मिया येन ने पति के साथ नॉट आन मैप के कम्यूनिटी विलेज चमीणू का किया दौरा !

0
1677
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! कनाडा के दूतावास की महावाणिज्य दूत मिया येन पति के साथ नॉट आन मैप के कम्यूनिटी विलेज चमीणू का दौरा किया। गुरुकुल के छात्रों ने विदेशी मेहमानों का वैदिक तरीके से स्वागत किया। उन्होंने नॉट आन मैप की टीम के साथ चमीनू व आसपास के होमस्टे का भी दौरा किया। टीम ने उन्हें संस्था के सामुदायिक आधारित ग्रामीण एवं जिम्मेदार पर्यटन को लेकर किए जा रहे कार्यों के बारे में अवगत करवाया। साथ ही स्थानीय लोगों से भी उन्हें मिलवाया गया। उन्होंने चम्बा रुमाल, पाइन निडल वर्क सहित अन्य कलाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की। उनके पहुंचने पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई, जिसे उनके द्वारा काफी सराहा गया। साथ ही उन्होंने चंबियाली खाने का भी लुत्फ उठाया। चंबा की संस्कृति, कला व पर्यटन को लेकर जानकारी हासिल करने के बाद येन काफी खुश हुईं।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखचम्बा ! 3 जुलाई 2021 को होने वाले टीकाकरण की सूची जारी !
अगला लेख!! राशिफल 03 जुलाई 2021 शनिवार !!
[vc_row el_class="td-ss-row"][vc_column width="2/3"]
[/vc_column][/vc_row]