चम्बा ! सांसद राहुल गांधी के जन्मदिवस पर रोगियों को हैंड सैनिटाइजर, फेस मास्क, फल व आवश्यक दवाईयां भेंट की गई !

0
578
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

चम्बा ! जिला कांग्रेस कमेटी व ब्लाक कांग्रेस कमेटी चम्बा द्वारा कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केरल के वायनाड लोकसभा क्षेत्र के वर्तमान सांसद राहुल गांधी के जन्मदिवस पर मैडीकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा में उपचारधीन रोगियों को अस्पताल प्रबंधन के माध्यम से हैंड सैनिटाइजर, फेस मास्क, फल व चिकित्सीय परामर्श के अनुसार आवश्यक दवाईयां भेंट की गई।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी चम्बा के अध्यक्ष नीरज नैय्यर ने मैडीकल कॉलेज चम्बा के प्राचार्य डा. रमेश भारतीय से मिले। इसके साथ वर्तमान कोविड स्थिति का जायजा लिया और सामान्य रोगों से ग्रस्ति उपचाराधीन रोगियों का कुशलक्षेम पूछा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार इस बार पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन साधारण रूप में मनाया गया।

कोविड-19 से बचने के लिए बनाए गए नियमों का पालन करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी व ब्लाक कांग्रेस कमेटी चम्बा ने विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ मिलकर मैडीकल कॉलेज चम्बा में सामान भेंट किया। प्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 से बचने के लिए बनाए नियम का कड़ाई से पालन करते हुए कांग्रेस पदाधिकारियों ने मैडीकल कॉलेज चम्बा में सामग्री वितरित की।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित लक्ष्मी दास शर्मा, जिला उपाध्यक्ष जगदीश हाण्डा, जिला महासचिव नरेश राणा, कपिल भूषण, अब्दुल गनी, कांग्रेस सेवादल ब्लाक अध्यक्ष भूपेंद्र राजू, सुभाष शर्मा, ब्लाक कोषाध्यक्ष सुरेश कपूर, सोशल मीडिया प्रभारी ललित भूषण, मनिंद्र गुलाटी, परमजीत मैहरा, कुलदीप भटियाणी, जितेंद्र, सुरेश कपूर आदि मौजूद रहे।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने राज्यपाल से मुलाकात की !
अगला लेख!! राशिफल 20 जून 2021 रविवार !!
[vc_row el_class="td-ss-row"][vc_column width="2/3"]
[/vc_column][/vc_row]