पांवटा साहिब ! यमुना नदी में नहाते समय 2 युवकों की डूबने से मौत !

0
2292
सांकेतिक चित्र
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

सिरमौर ! पांवटा साहिब उपमंडल में यमुना नदी में नहाते समय 2 युवकों की डूबने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शवों को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार मंडी जिला के करसोग निवासी 18 वर्षीय टीका राम व मुकेश कुमार पांवटा साहिब में एक निजी कंपनी में काम करने के लिए आए हुए थे। वीरवार को दोनों युवक अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए यमुना नदी की तरफ गए और इस दौरान दोनों युवक नहाने के लिए नदी में उतर गए। जैसे ही दोनों युवकों ने नदी में डुबकी लगाई और वे कुछ देर तक पानी से बाहर नहीं निकले। इस पर अन्य दोस्तों ने नदी में उनकी तलाश की और जब वे नहीं मिले तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एसडीएम विवेक महाजन और डीएसपी वीर बहादुर मौके पर पहुंचे तथा स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से युवकों के शव नदी से बाहर निकाले गए। उधर, पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन ने बताया कि यमुना नदी में 2 युवकों की नहाते समय डूबने से मौत हो गई है। पुलिस व स्थानीय गोताखोरों की मदद से शवों को नदी से बाहर निकाला गया है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेख!! राशिफल 21 मई 2021 षुक्रवार !!
अगला लेखबिलासपुर ! फल और सब्जियों के 21 मई 2021 के दाम !