शिमला ! कांग्रेसी नेता लोगों की सेवा व सहायता तन,मन,धन से करे – शुक्ला !

0
1692
- विज्ञापन (Article Top Ad) -

शिमला ! अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने देश प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलों की गंभीर स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कांग्रेस नेताओं से लोगों की सेवा व सहायता तन,मन,धन से करने को कहा है।उन्होंने कहा है कि आज देश बहुत विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है।कोरोना की पहली लहर के बाद अब दूसरी लहर सुनामी बन कर आई है।

- विज्ञापन (Article inline Ad) -

आज प्रदेश कांग्रेस के विधायको,पूर्व विधायको की वर्चुअल बैठक को सम्बोधित करते हुए शुक्ला ने कांग्रेस नेताओं से प्रदेश में कोरोना महामारी से प्रभावित लोगों की हर संभव मदद का आह्वान करते हुए कहा कि इस गम्भीर चुनौती से सभी को एकजुट होकर निपटना है।उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थापित गांधी हेल्पलाइन इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पग है।

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पिछले साल भी पहले दौर की इस महामारी में लोगों की खुल कर मदद की।जगह जगह सनेटीआज़र, मास्क व भोजन का बड़े स्तर पर वितरण किया।उन्होंने स्वम् आईजीएमसी शिमला, टांडा व नेरचौक मेडिकल कॉलेज में आवश्यक उपकरण भेंट किये।उन्होंने कहा कि प्रदेश में दूसरी लहर के आते ही प्रदेश कांग्रेस ने अपने सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को लोगों की मदद के प्रति मैदान में उतार दिया है और सभी अपने अपने क्षेत्रों में लोगों की मदद कर रहें है।शिमला में स्थापित गांधी हेल्पलाइन कंट्रोल रूम प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर सभी जिलों व ब्लॉकों के सम्पर्क में है और दैनिक आधार पर राहत कार्यो की उनके द्वारा समीक्षा की जा रही है।

प्रतिपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में वेक्सिनेशन का कार्य तेज करने की बहुत ही जरूरत है।प्रदेश में अभी तक 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए यह कार्य शुरू नही हुआ है।उन्होंने कहा कि अस्पतालों में ऑक्सीजन, बेंटिलेटर बेड की बहुत कमी नजर आ रही है।उन्होंने कहा कि सरकार अपना कोई भी दायित्व निभाने में विफल रही है।कांग्रेस लोगों को मदद का पूरा प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि राहत कार्य तेज करने के लिए सभी कांग्रेस विधायकों ने पहले ही अपने एक मास का बेतन सरकार के राहत कोष में दे दिया है।

कोरोना राहत कार्यो के प्रभारी जी.एस. बाली ने कहा कि इस समय कोरोना महामारी से सब से अधिक प्रभावित जिला कांगड़ा है।उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने यहां नई एम्बुलेंस की व्यवस्था कर ली है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों की मदद के लिए काम कर रही है और जहां भी कोई जरूरत होगी तत्काल उसे पूरा करने के सभी उपाय किये जायेंगे।उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस प्रदेश में इस महामारी से प्रभावित लोगों की मदद में कोई भी कोर कसर नही रखेगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी अग्रणी संगठनों,सेवा दल,महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस,एनएसयूआई को भी राहत कार्यो में लगाया गया है।

बैठक में कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की सराहना करते हुए कहा कि विपदा की इस घड़ी में कांग्रेस मजबूती व एकजुटता के साथ लोगों की समस्याओं को दूर करने के सभी प्रयास कर रही है,जबकि प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

आज की इस बैठक में विप्लव ठाकुर,कौल सिंह ठाकुर,कुलदीप कुमार,सुखविंदर सिंह सुक्खू,आशा कुमारी,डॉ.कर्नल धनीराम शांडिल,राजेश धर्माणी,गंगुराम मुसाफिर, राजेंद्र राणा,अनिता वर्मा,कुलदीप पठानिया,विनय कुमार, मोहन लाल ब्राक्टा, पवन काजल,आशीष बुटेल,इंद्रदत्त लखनपाल,लखविंदर सिंह राणा,अनिरुद्ध सिंह,चंद्र कुमार,अजय महाजन,अजय बहादुर, प्रकाश चौधरी,सत्य प्रकाश ठाकुर,बम्बर ठाकुर,डॉ.वीरू राम किशोर,करनेश जंग के अतिरिक्त कांग्रेस महासचिव संगठन रजनीश किमटा, सचिव हरि कृष्ण हिमराल व सोशल मीडिया प्रमुख अभिषेक राणा भी बैठक में मौजूद थे।

- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

पिछला लेखशिमला ! 10वी कक्षा के छात्रों को 11 वीं में प्रोमोशन देने के लिए आभार – शिक्षक महासंघ !
अगला लेखचम्बा ! कोविड-19 के सैंपल प्रक्रिया को तेज किया जाए…. उपायुक्त !